मेट्रो स्टेशन पर शादी से पहले की रस्म ‘रोका’ करने का वायरल होरहावीडियो स्क्रिप्टेड है….

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को एक मेट्रो स्टेशन पर एक लड़के और लड़की की शादी से पहले होने वाली रसम ‘रोका’ करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को असली घटना समझ कर साझा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- “मां ने मेट्रो स्टेशन पर ही कराया बेटे का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रोका।”

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो से तस्वीर को लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें Urs_.Rajat__’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो मिला, जिसे 5 फरवरी में पोस्ट किया गया है।

इसके अलावा ये वीडियो Chalte_Phirte098 ‘ नाम के  इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखा जा सकता है।

हमने पड़ताल में दोनों प्रोफाइल की जांच की तो यह पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स  ‘रील क्रिएटर’ और ‘डिजिटल क्रिएटर’ है।

वायरल वीडियो की तरह अन्य कई स्क्रिप्टेड वीडियो इस प्रोफ़ाइल पर दिखाई देते हैं। 

इसके बाद आगे और खोज करने पर हमें 5 फरवरी 2026 को “चलते फिरते “ नामक एक यूट्यूब चैनल पर “सिद्धार्थ और दीक्षा की लव स्टोरी – मेट्रो स्टेशन पर हुआ मेरा रोका” कैप्शन के साथ अपलोड किया हुआ वीडियो मिला जो वायरल वीडियो का लंबा वर्शन था।

 वीडियो में सिद्धार्थ नाम का एक लड़का अपने चाचा और चाची के साथ दीक्षा नाम की लड़की और उसके परिवार से मिलने जाता है। वे मेट्रो स्टेशन पर दीक्षा का इंतजार करते हैं, और कुछ समय बाद दीक्षा आती है, लेकिन उन्हें घर ले जाने से इनकार कर देती है, यह कहते हुए कि उसके पिता उनके अंतरजातीय विवाह को स्वीकार नहीं करते। बाद में, लड़के की चाची मेट्रो स्टेशन पर रोका रस्म अदा करती है। वह वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से इस घटना को रिकॉर्ड करके लड़की के पिता को भेजने के लिए भी कहती है।

हमें आरव मावी का एक पुराना वीडियो मिला, जिसमें आरव ने खुद बताया है कि उनके वीडियो लोगों द्वारा साझा की गई सच्ची घटनाओं पर आधारित नाटक बनाये जाते हैं, लेकिन वे प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा फिल्माए गए होते हैं। 

अंत में हमने वायरल वीडियो को और अधिक स्पष्ट करने के लिए आरव मावी से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि मेट्रो वाला यह वीडियो कोई सच्ची घटना नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड नाटक है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, मेट्रो स्टेशन पर शादी से पहले की रस्म ‘रोका’ किए जाने का यह वायरल वीडियो कोई असली घटना नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड नाटक है।

Avatar

Title:मेट्रो स्टेशन पर शादी से पहले की रस्म ‘रोका’ करने का वायरल हो रहा वीडियो स्क्रिप्टेड है….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply