मेट्रो स्टेशन पर शादी से पहले की रस्म करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को एक मेट्रो स्टेशन पर एक लड़के और लड़की की शादी से पहले होने वाली रसम ‘रोका’ करते देखा जा सकता है। वीडियो को असली घटना समझ कर   शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- “मां ने मेट्रो स्टेशन पर ही कराया बेटे का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रोका।”

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुुरुआत में हमने वायरल   तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल तस्वीर हमें  Urs_.Rajat__’ और ‘ Chalte_Phirte098 ‘ के इंस्टाग्राम पर मिली। वीडियो को 5 फरवरी में पोस्ट किया गया है।

पड़ताल में  दोनों प्रोफाइल की जांच की तो हमने पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स  ‘रील क्रिएटर’ और ‘डिजिटल क्रिएटर’ है।

वायरल वीडियो की तरह अन्य कई स्क्रिप्टेड वीडियो इस प्रोफ़ाइल पर मौजूद है।

हमें आरव का एक पुराने वीडियो मिला, जिसमें  आरव ने खुद बताया है कि उनके वीडियो लोगों द्वारा साझा की गई सच्ची घटनाओं पर आधारित तो होते हैं, लेकिन वे प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा फिल्माए गए होते हैं। हालिया इनके किसी भी स्क्रिप्टेड वीडियो में हमें कोई डिस्क्लेमर नहीं मिला, जिससे ये साफ हो सके कि ये स्क्रिप्टेड हैं।

आरव मावी से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि मेट्रो वाला यह वीडियो भी स्क्रिप्टेड है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, मेट्रो स्टेशन पर शादी से पहले की रोका का यह वीडियो असली नहीं बल्कि स्क्रीपटेड है।

Avatar

Title:मेट्रो स्टेशन पर शादी से पहले की रस्म करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply