नागालैंड में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

False Political Social

यह वीडियो नागालैंड के त्युएनसांग शहर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग का है। इसकी पुष्टि हमने स्थानीय पत्रकारों और वहां के पुलिस से की है।

कुछ दिनों पहले नागालैंड में भारतीय जवानों की गोलीबारी में 13 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर सुरक्षा बलों के दो वाहनों में आग लगा 

इस पार्श्वभूमि पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है। उसमें आप आग लगी हुई देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि नागालैंड के ओटिंग गांव में भीड़ ने की हुई आगजनी का यह वीडियो है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, “नागालैंड के ओटिंग गाँव में कोयला खदान से काम करके लौट रहे 12 मज़दूरों की असम राइफल्स के जवानों की गोलीबारी में मौत होने के बाद नागालैंड में आगजनी शुरू हो चुकी। कुछ ही महीनों से नागालैंड में ऐसी खबरें आम हो गयी है लेकिन गृहमंत्री जी चुनावों में व्यस्त है।“ 

(शब्दश:)

फेसुबक 

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फेसबुक पर कीवर्ड सर्च करने के बाद परिणाम में हमें दिमापुर 24/7 द्वारा 6 दिसंबर को प्रसारित एक वीडियो मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, नागालैंड के त्यूएनसांग में मुख्य पुलिस प्वाइंट बाज़ार में 5 दिसंबर को दोपहर में भीषण आग लगी थी।

आर्काइव लिंक

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने दिमापुर 24/7 में सी.ओ.ओ तौफ़ीक़ सरवर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह वीडियो ओटिंग गांव का नहीं, बल्कि त्यूएनसांग का है। वहां की एक बेकरी में 5 दिसंबर को आग लगी थी।

नागालैंड डिजिटल नामक एक फेसबुक पेज के निदेशक सुल्तान सिद्दीकी ने फैक्ट क्रेसेंडो को बताया कि “यह वीडियो नागालैंड के त्युएनसांग का है और इसका ओटिंग की घटना से कोई संबंध नहीं। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। और इसलिये वायरल हो रहा दावा गलत है।“

आर्काइव लिंक

उपरोक्त सबूतों कि पुष्टि करने हेतु फैक्ट क्रेसेंडो ने त्युएनसांग के एस.पी अमित निगम से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “त्युएनसांग के बज़ार प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी थी और वहाँ मौजूद दो से तीन दुकानें इस आग के चपेट में आ गयी थी। वायरल हो रहा वीडियो उसी घटना का है। इसको गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।”

जाँच के दौरान हमने यह भी पाया कि त्युएनसांग पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी इसका स्पष्टिकरण दिया है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा  गलत है। यह वीडियो नागालैंड के त्युएनसांग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग को दर्शा रहा है। इसको नागालैंड के ओटिंग गांव में असम राइफल्स के जवानों की गोलीबारी से हुयी मज़दूरों की मौत से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Avatar

Title:नागालैंड में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False