यह वीडियो कर्नाटक में हुई भारत जोड़ो यात्रा का है। इसको इंदौर का बताया जा रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश में है। और वहाँ की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर साझा की जा रही है। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप रास्ते पर भारी मात्रा में भीड़ को देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर में हुई भारत जोड़ो यात्रा का है।
वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “भारत जोड़ो यात्रा इंदौर। बिना किसी सरकारी तंत्र के उपयोग किए बिना जनसैलाब। राहुल नही ये आंधी है। धन्यवाद इन्दौर।“ (शब्दश:)
अनुसंधान से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें इससे मिलता- जुलता वीडियो पत्रकार सुप्रिया भारद्वाज के वैरिफाइड ट्वीटर हैंडल पर 22 अक्टूबर को शेयर किया हुआ मिला।
उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो कर्नाटक के रायचूर में हुए भारत जोड़ो यात्रा का है। आप नीचे देख सकते है।
जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें यही वीडियो कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुजरेवाला के हैंडल पर 22 अक्टूबर को पोस्ट किया हुआ मिला। उसमें भी यही बताया गया है कि यह वीडियो कर्नाटक के रायचूर का है।
आप इस वीडियो में जो तस्वीरें देख सकते है, वही तस्वीर वायरल वीडियो में भी है। इन दोनों वीडियो में दिख रहे दृश्य को आप नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में देख सकते है।

इससे हम कह सकते है कि ये वीडियो एक ही जगह के है। गूगल पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें 22 अक्टूबर को प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में पता चला कि उस दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव में थीं। इससे हम कह सकते है कि वायरल वीडियो कर्नाटक के रायचूर का है।
आपको बता दें कि 27 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के इंदौर में थीं और यह वीडियो उसके पहले का है। तो ज़ाहिर सी बात है कि यह वीडियो इंदौर का नहीं है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। यह वीडियो इंदौर में हुई भारत जोड़ो यात्रा का नहीं है। यह कर्नाटक का वीडियो है।

Title:भारत जोड़ो यात्रा के लिये कर्नाटक में उमड़ी भारी भीड़ के वीडियो इंदौर का बता वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: Partly False
