क्या गिरफ्तारी के समय तीस्ता सीतलवाड ने पुलिस पर थूंका? जी नहीं, गलत दावा वायरल

False Political

इस वीडियो में दिख रही महिला तीस्ता सीतलवाड नहीं। वह महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा है।

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने 25 जून को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड को मुंबई से हिरासत में लिया। इसके चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप एक महिला को पुलिसकर्मियों पर थूंकते हुये देख सकते है। 

दावा किया जा रहा है कि तीस्ता सीतलवाड को जब पुलिस गिरफ्तार कर रही थी तब उन्होंने उनपर थूंका।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “कोंग्रेसियों दुवारा स्वगोषित यह हैं देश की महान स्वयं सेविका श्रीमती तीस्ता सीतलवाड़। कितनी शालीन, कितनी सौम्या।“ (शब्दश:)

फेसबुक

आर्काइव लिंक 

Read Also: अरविंद केजरीवाल की खाना खाने की यह तस्वीर भगवंत सिंह मान की शादी की नहीं; जानिए सच

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने गूगल पर और कीवर्ड सर्च किया। परिणाम में हमें 21 जून को किया गया ए.एन.आई का ट्वीट मिला। उसमें यही वीडियो पोस्ट किया हुआ था। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी) के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उनके साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा भी थी। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उस दौरान नेट्टा डिसूजा ने उनपर थूंका। 

आप नीचे दिये गये ट्वीट में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

नेट्टा डिसूजा ने उनके ट्वीटर हैंडल पर इस वीडियो का लंबा वर्जन शेयर किया। और उस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा घसीटे जाने के दौरान उनके मूँह में धूल और उनके बाल चले गये थे और उसे निकलने के लिये उन्होंने थूंका। पुलिस पर थूकने का उनका कोई इरादा नहीं था, ऐस उन्होंने बताया।

आर्काइव लिंक

आगे की जाँच में हमने पाया कि दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे नेट्टा डिसूजा पर पुलिसकर्मियों पर थूकने के जुर्म में मामला दर्ज किया जायेगा।

इससे हम कह सकते है कि इस वीडियो में दिख रही महिला तीस्ता सीतलवाड नहीं है। आप नीचे तीस्ता सीतलवाड़ और नेट्टा डिसूजा की तुलना देख सकते हैं। 

Read Also: द्रौपदी मुर्मू और मोहन भागवत की एडिट की हुई तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रही महिला कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ नहीं, बल्की कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा है। नेट्टा डिसूजा ने पुलिस पर थूंका था। 

Avatar

Title:क्या गिरफ्तारी के समय तीस्ता सीतलवाड ने पुलिस पर थूंका? जी नहीं, गलत दावा वायरल

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False