जलभराव में पीड़ितों की मदद करते लोगों का बांग्लादेश का वीडियो पंजाब के हालिया संदर्भ से जोड़ कर गलत दावे से वायरल…

False Natural Disaster

जलभराव में लोगों की मदद करने का यह वीडियो पंजाब का नहीं है। यह बांग्लादेश का पुराना वीडियो है।

पंजाब इस समय भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से 12 जिलों में स्थिति बेहद खराब हो गई है। पीड़ितों की मदद के लिए हर हाथ आगे आ रहे हैं। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जलभराव के बीच कुछ लोग पानी में तैर कर खाना बांटते हुए दिखाई दे रहा है। यूज़र द्वारा यह वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तान का वीडियो है।वहीं पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है…

पंजाब में बाढ़ अपना कहर बरपा रही है, हमारे हमवतनी भाई परेशान हैं, तमाम लोगों ने मदद के लिए जान लगा रखी है।कल एक मेव (मेवाती) औरत को एक थाल मे कुछ अनाज ले जाते देखा जो शायद खाने पीने की अशिया इकट्ठा करने मे अपना ताऊन देने जा रही थी, तस्वीर का दूसरा रूख देखिए, कई सालों मेव (मेवाती) डिस्क्रिमिनेशन का सबसे ज़्यादा शिकार हुए, गाय की वजह से कितनी लिंचिंग(हत्याएं) हुई लेकिन हमारी फ़ितरत मे नफ़रत नही है इसलिए लाख ज़ुल्म सहने के बाद भी हम दूसरे को परेशानी में देख कर तड़प जाते हैं, ये फर्क बना रहना चाहिए.

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो से कीफ्रेम लेकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। परिणाम में हमें यही वीडियो BanglaVision News नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 25 अगस्त 2024 को शेयर किया गया था। इसके साथ लिखे बंगाली भाषा में कैप्शन के अनुसार, वीडियो को बांग्लादेश में आई बाढ़ का बताया गया है।

फिर हमें यहीं वीडियो बांग्लादेशी यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया हुआ मिल, जिसे 25 अगस्त 2024 को अपलोड किया गया था। बताया गया है कि यह उस समय का वीडियो है, जब बांग्लादेश में बाढ़ आई थी और मदरसा छात्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ कर जलभराव में लोगों की मदद करते हुए दिखाई दिए थें। 

साथ ही हमें एक और बांग्लादेशी यूट्यूब चैनल पर 25 अगस्त को अपलोड किया गया यह वीडियो मिला, जिसमें इसे बांग्लादेश का ही बताया गया है। 

पंजाब में इस वक़्त बाढ़ से स्थिति: 

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की तुरंत प्रभाव से सहायता करने के लिए पंजाब सरकार ने 50 परिवारों को दो करोड़ रुपये का मुआवजा जारी कर दिया है।राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के अनुसार, भयानक बाढ़ के कारण पंजाब में 56 कीमती जानें गईं और इनमें से 50 परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। जबकि बाकी 6 परिवारों को भी शीघ्र ही मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को उनके नुकसान के लिए पूरा मुआवजा दिया जाएगा। मुंडियां ने बताया कि पंजाब में बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2,303 ऐसे गांवों की पहचान की है जहां बुनियादी सहायता व पुनर्वास के लिए तुरंत उपाय करना आवश्यक है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। जलभराव में पीड़ितों की मदद करने के दावे से वायरल हुआ यह वीडियो पुराना है और असल में बांग्लादेश का है, जिसे पंजाब में आई हालिया बाढ़ के दावे से जोड़ कर शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:जलभराव में पीड़ितों की मदद करते लोगों का बांग्लादेश का वीडियो पंजाब के हालिया संदर्भ से जोड़ कर गलत दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha  

Result: False