भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का पुराना वीडियो, हालिया T20 वर्ल्ड कप के नाम पर वायरल…

Missing Context Sports

2025 के दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट हार पर बोले थे गंभीर, वीडियो को गलत तरीके से T20 वर्ल्ड कप से जोड़ा जा रहा है।

बीते रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में प्रवेश गई। अब वानखेड़े में इंग्लैंड से भारत का सेमीफइनल में मुकाबला होगा। इसी बीच इंटरनेट पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जोकि टीम इंडिया के उस टी20 वर्ल्ड कप के खेले गए मैच से जोड़ कर फैलाया जा रहा है,जिसमें भारत को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया ट्रोलिंग का शिकार हो गई थी। वीडियो में गौतम गंभीर कहते हैं,”ऐसे भी लोगों ने चीजें बोलीं, जिनका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। आईपीएल की एक ओनर ने भी लिखा, स्पिलिट कोचिंग के बारे में। तो ये हैरानी की बात है। लोगों को अपने डोमेन में रहना बहुत जरूरी है क्‍योंकि हम अगर किसी के डोमेन में नहीं जाते तो उन्हें भी हमारे डोमेन में आने का कोई राइट नहीं है।” यह वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से भारत की हार के बाद ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है…

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir ने भारतीय फैंस को कड़ी चेतावनी दी है। मैच के बाद सोशल मीडिया पर Suryakumar Yadav को जमकर ट्रोल किया गया, जिस पर गंभीर ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों को निशाना बनाना सही नहीं है और टीम को समर्थन मिलना चाहिए, खासकर मुश्किल समय में।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल क्लिप के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें 8 दिसंबर 2025 को द इंडियन एक्सप्रेस की पब्लिश हुई एक रिपोर्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो वाली एक तस्वीर को शेयर करते हुए बताया गया कि विशाखापत्तनम में भारत की 2-1 से ODI सीरीज़ जीत के बाद रिपोर्टरों से बातचीत में, गंभीर ने प्रोटियाज़ के खिलाफ 0-2 से टेस्ट हार के लिए अपने आलोचकों को जवाब दिया। साथ ही एक IPL टीम के मालिक की आलोचना की थी।

इसके बाद हमें वायरल वीडियो आजतक के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ‘विक्रांत गुप्ता’ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 7 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। इसमें कैप्शन में लिखा था,’ गौतम गंभीर खुश नहीं थे।’

और पड़ताल करने पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिला। वीडियो को 6 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। इसमें 1 मिनट 58 सेकंड से वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है।

6 दिसंबर 2025 को प्रकाशित दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार,IND vs SA ODI सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़क उठे थें। उनसे टेस्ट में मिली हार के बाद हुई आलोचना को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब देते हुए गंभीर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कुछ नहीं पता है वो लोग अपनी हद से बाहर आकर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अपनी सीमा में रहे।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि गौतम गंभीर के वायरल इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है। असल में यह वीडियो साल 2025 के टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है,जिसे हालिया वीडियो बताकर फर्जी दावा किया जा रहा है। 

Avatar

Title:भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का पुराना वीडियो, हालिया T20 वर्ल्ड कप के नाम पर वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result:Missing Context

Leave a Reply