महाकुंभ के नाम पर फैलाया जा रहा आग का यह वीडियो अफ्रीका  का है, दावा फर्जी…

False Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक जगह पर भयानक तरीके से आग लगी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग आग से समान को बचाते नजर आ रहे हैं।  वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है  कि यह वीडियो प्रयागराज महाकुंभ का है, जहां जाम लगने की वजह से एक गाड़ी में आग लग गई।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- 31 जनवरी 2025|| महाकुंभ मेला में जाम लगने की वजह से एक गाड़ी में आग लग गई। #महाकुंभ#ट्रेंडिंगवीडियो #महाकुंभ_मेला_प्रयागराज #ट्रेंडिंग

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि….

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें  Vision Online TV नाम के फेसबुक पेज पर मिला। 5 जनवरी 2025 को शेयर किए गए वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो पश्चिम अफ्रीका, गिनी के मदीना मार्केट में लगी आग का है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की सर्च करने पर हमें vim_news_ghana नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां पर वीडियो को 4 जनवरी को अपलोड किया गया है। इससे यह पुष्टि होती है कि वायरल वीडियो का चल रहे 2025 महाकुंभ मेले से कोई संबंध नहीं है।प्रकाशित समाचार के अनुसार वीडियो अफ्रीका का है।

इसके अलावा वायरल वीडियो को Jean Lamine Haba नाम के फेसबुक यूजर द्वारा शेयर किया हुआ देखा जा सकता है। 3 जनवरी 2025 को शेयर वीडियो को अफ्रीका के मार्चे मदीना गिनी के कोनाक्री बाजार का बताया है। पोस्ट में वायरल वीडियो के साथ कई अन्य वीडियो मौजूद हैं।निम्न में पोस्ट देखें।


निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल किया जा रहा वीडियो पश्चिम अफ्रीका का है जिसे अब प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का भारत या प्रयागराज से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:महाकुंभ के नाम पर फैलाया जा रहा आग का यह वीडियो अफ्रीका का है, दावा फर्जी…

Written By: Sarita Samal 

Result: False