कोलकाता में बादल फटने का नहीं है यह वीडियो, गुवाहाटी में पानी की पाइप फटने का है…

False Social

इन दिनों भारी बारिश के कारण कोलकाता में सड़कें, रेलवे और मेट्रो ट्रैक जलमग्न हो गए हैं । बाढ़ के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है । इसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक रेलवे लाइन के पास ऊपर से पानी की एक तेज़ धारा गिरती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोलकाता का है जहां बादल फटा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कोलकाता के बेलघोरिया में बादल फटने  का वीडियो देखिए बादल कैसे फटा बेलघोरिया में. .!!

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया  परिणाम में वायरल वीडियो  हमें    The Assam Tribune News के यूट्यूब चैनल पर मिला। 20 सितंबर 2025 को अपलोड वीडियो में बताया गया है कि गुवाहाटी में राजगढ़-चांदमारी लिंक रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर पानी की पाइप फटने की सूचना मिली, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे सर्च करने पर हमें एक मीडिया रिपोर्ट मिली। इसके अनुसार, यह वीडियो गुवाहाटी में एक बड़े पाइप के अचानक फटने का है।

हमें EastMojo के आधिकारिक फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो मिला। 20 सितंबर 2025 की इस पोस्ट के अनुसार , यह वीडियो चांदमारी फ्लाईओवर के पास पानी की पाइप में हुए विस्फोट का है। 

यह विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि इसे एबीसी और राजगढ़ सहित आसपास के इलाकों से देखा जा सकता था। 

हमें वीडियो से जुड़ी खबर sentinelassam की वेबसाइट पर  भी मिली। 21 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया है कि,”गुवाहाटी के चांदमारी में अचानक संकट पैदा हो गया, जब पानी की एक बड़ी पाइप फट गई।  इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

जांच में हमें असम की लोकल मीडिया आउटलेट  प्रतिदिन टाइम द्वारा 20 सितंबर की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो की  तस्वीर भी थी। इसमें बताया गया था कि  चांदमारी में पानी का एक बड़ा पाइप अचानक फट गया, जिससे पानी लगभग 70-80 फीट ऊपर तक बह गया और तीन-चार मंजिला इमारतों की छतों तक पहुँच गया।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के  बाद  हमने पाया कि,  गुवाहाटी में पानी की पाइप फटने का वीडियो कोलकाता में बादल फटने के दावे से  साझा किया जा रहा है।

Avatar

Title:कोलकाता में बादल फटने का नहीं है यह वीडियो, गुवाहाटी में पानी की पाइप फटने का है…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: False