
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सांसद रवि किशन की एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सांसद रवि किशन UGC के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 में इक्विटी को बढ़ावा देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में नए UGC नियमों के विरोध में एक पब्लिक मार्च में हिस्सा ले रहे हैं।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो रिपोर्ट में मिला, जिसे 22 सितंबर 2025 को अपलोड किया गया है। यहां पर ये साफ हो जाता है कि वीडियो हाल ही का नहीं है बल्कि, जनवरी 2026 में नए UGC नियमों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से पहले का है।

इन रिपोर्ट्स के अनुसार, असल में वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में GST जागरूकता अभियान के दौरान दिख रहे हैं। उस समय वो सड़कों पर नए GST 2.0 सुधारों के फायदे समझा रहे थे, जो 22 सितंबर 2025 को लागू हुए थे और टैक्स स्लैब को दो बड़ी दरों, 5% और 18% तक कम कर दिया था।
पड़ताल के दौरान इसी जानकारी के साथ प्रकाशित रिपोर्ट हमें यहां,यहां और यहां पर भी मिली। पता चलता है कि GST 2.0 लागू के दौरान केंद्र सरकार ने कपड़ों और कई दूसरी चीज़ों पर भी GST दरें कम की थीं।
इन सुधारों को लागू करने के मौके पर, CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सिटी मॉल और गोलघर मार्केट का दौरा किया और गोरखपुर के सांसद रवि किशन के साथ व्यापारियों से बातचीत की।आगे बताया गया कि योगी ने झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर रोड तक पदयात्रा की, दुकानों और बाजारों में रुककर व्यापारियों और ग्राहकों से बात की, दुकानों के सामने GST जागरूकता स्टिकर लगाए और संशोधित टैक्स दरों को समझाने वाले हैंडबिल बांटे।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में योगी आदित्यनाथ की सड़क पर वायरल वीडियो जैसी तस्वीरें थी। 22 सितंबर 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार नए GST 2.0 सुधारों के फायदों के बारे में बताया गया था, जो 22 सितंबर 2025 से लागू हुए और टैक्स स्लैब को घटाकर दो बड़ी दरों — 5% और 18% कर दिया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर, 2025 को गोरखपुर में GST सुधार जागरूकता अभियान शुरू किया और बाज़ारों, मॉल और दुकानों का दौरा किया। झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर रोड तक मार्च निकालकर अभियान शुरू करते हुए, वह व्यापारियों और ग्राहकों से बात करने के लिए कई दुकानों पर रुके। उन्होंने एक मॉल में जागरूकता स्टिकर भी चिपकाए और कम GST दरों के फायदों के बारे में बताने वाले पैम्फलेट बांटे।
इसके अलावा, सांसद रवि किशन ने 22 सितंबर, 2025 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसी मार्च के विज़ुअल शेयर किए, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगली पीढ़ी के GST सुधारों की तारीफ़ की।
योगी ने नए UGC नियमों के बारे में बात की-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी ने 27 जनवरी 2026 को गोरखपुर में एक रेलवे ओवरब्रिज और चार-लेन रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर नए UGC नियमों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब भी विकास आगे बढ़ता है, तो परिवारवादी और जातिवादी ताकतें विरोध करती हैं और गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करती हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन द्वारा गोरखपुर में चलाए गए GST जागरूकता अभियान का वीडियो हालिया UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के झूठे दावे से शेयर किया गया है।
Title:ये गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ और MP रवि किशन का GST जागरूकता अभियान का वीडियो है, UGC विरोध प्रदर्शन का नहीं….
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


