Altered

अरविंद केजरीवाल का राहुल गांधी को अनदेखा करने वाला एडिटेड वीडियो दुष्प्रचार की मंशा से वायरल….

असली वीडियो से पता चलता है कि केजरीवाल राहुल गांधी के पास जा कर उनसे हाथ मिलाते हैं। साथ ही कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से भी मिलते हैं। राहुल गांधी को अनदेखा करने का भ्रामक दावा वायरल है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल भी पहुंचे थें। उसी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अरविन्द केजरीवाल समरोह के लिए मंच पर मौजूद लोगों से हाथ मिलाते नज़र आते हैं। वीडियो को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल ने  राहुल गांधी को अनदेखा कर दिया और उनसे हाथ भी नहीं मिलाया। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि…

केजरीवाल जी ने राहुल गाँधी से हाथ नही मिलाया 😂 मतलब साफ दिल्ली चुनाव मे कांग्रेस को भाव देने के मूड मे नही AAP

https://archive.org/details/screencast-www_facebook_com-2024_12_04-13_33_16

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए उन न्यूज़ रिपोर्ट्स को ढूंढना शुरू किया जिसमें अरविन्द केजरीवाल का राहुल गांधी को अनदेखा किए जाने की ख़बर हो। लेकिन हमें ऐसी कोई भी रिपोर्ट्स नहीं मिली जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो। 

फिर हमने हेमंत सोरेन के हाल में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के वीडियो को चेक करना शुरू किया। परिणाम में हमें झारखंड सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शपथ ग्रहण समारोह (आर्काइव) का पूरा वीडियो मिला। वीडियो 28 नवंबर 2024 को शेयर किया गया है। यहां पर 2 घंटे 56 मिनट 5 सेकंड से लेकर 2 घंटे 56 मिनट 19 सेकंड तक के टाइमलाइन  वाले वीडियो को देखने से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी के पास जाते हैं फिर उनसे मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं। इसके बाद वो राहुल गांधी के साथ बैठे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से भी मिलते हैं हाथ मिलाते हैं। फिर केजरीवाल आगे बढ़ जाते हैं और अन्य नेताओं से भी मिलते हैं। इस प्रकार से यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी से केजरीवाल के मिलने वाले हिस्से को एडिट कर हटाया गया है। 

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण वाले वीडियो को लाइव हिंदुस्तान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता हैं। 28 नवंबर 2024 को अपलोड किए गए इस वीडियो के 49.28 मिनट के फ्रेम पर केजरीवाल राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए दिखाई देते हैं।

अंत में हमारे द्वारा वायरल वीडियो और हमें मिली मूल वीडियो के बीच विश्लेषण किए जाने से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि अरविन्द केजरीवाल का राहुल गांधी को अनदेखा करने का दावा भ्रामक है। दोनों वीडियो को देखने से वायरल वीडियो के एडिटेड होने का स्पष्ट प्रमाण मिलता है। निम्न में वीडियो देखें।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि राहुल गांधी को अनदेखा करने के दावे से अरविंद केजरीवाल का वायरल वीडियो एडिटेड है। इसे  गलत आधार पर फैलाया जा रहा है। जबकि असली वीडियो में केजरीवाल राहुल गांधी के पास जा कर उनसे मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं। साथ ही केजरीवाल अन्य नेताओं से भी मिलते हैं। राहुल गांधी और केजरीवाल के हाथ मिलाने वाले वीडियो को एडिट कर हटाया गया है और शेयर किया जा रहा है।

Title:अरविंद केजरीवाल का राहुल गांधी को अनदेखा करने वाला एडिटेड वीडियो दुष्प्रचार की मंशा से वायरल….

Written By: Priyanka Sinha

Result: Altered

Recent Posts

कथा सुनाते हुए आपत्तिजनक बयान देने वाले ये कथावाचक इटावा के मुकुट मणि नहीं , बल्कि हेमराज सिंह यादव है….

उत्तर प्रदेश के इटावा के कथावाचक मुकुट मणि यादव से जुड़े हालिया मामले ने एक…

2 days ago

पेड़ से लटके लंगूर की पिटाई का सात साल पुराना वीडियो अब झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल….

लंगूर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

3 days ago

इंग्लैंड में लगी आग का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल हमले से जोड़कर वायरल…

सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर तेल अवीव पर किए गए हमले से जोड़कर…

4 days ago

ईरान पर अमेरिकी हमले का लाइव फुटेज बताकर AI वीडियो वायरल

अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में उतर गया। इस पृष्ठभूमि में…

4 days ago

इराक पर अमेरिका के 22 साल पहले किये गए हमले का का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल के हालिया तनाव से जोड़ कर वायरल…

इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है वीडियो, इराक का पुराना वीडियो भ्रामक दावे…

4 days ago