५ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘कट्टर हिन्दू’ नामक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | फोटो में कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे है | प्रदर्शनकारियों के सामने दो लोग जलता हुआ तिरंगा ध्वज हाथ में पकडे खड़े दिखाई देते है | फोटो के उपर लिखा है, राष्ट्रपति से मांग है- तिरंगा जलाने वालों को जिन्दा जलाया जाए, बीच चौराहे पर (इसको धर्म से नहीं जोड़े) | पोस्ट के विवरण में लिखा है –

मोदी बिरोध में तिरंगा क्यों जला रहा है , 72 बाप के पैदाइसों

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते समय देश का राष्ट्रध्वज तिरंगा जलाया गया | जलता हुआ तिरंगा ध्वज उल्टा दिखाई देता है | तो आइये जानते है इस फोटो और पोस्ट की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि...

हमने सबसे पहले फोटो का स्क्रीन शॉट लेकर उसे गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हम bloggersvoicedotcom नामक वेबसाइट पर जाकर पहुंचे | इस वेबसाइट पर ‘ब्लोगर्स स्पीक’ सेक्शन में हमें कुछ और फोटो के साथ यह फोटो भी मिली, जो को आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE BLOG

१२ जून २०१५ का यह ब्लॉग है | ब्लॉग की हैडलाइन में लिखा है कि, पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोस्टर जलाया | इसमें प्रदर्शन की चार फोटो दी है | इन चार फोटो में से एक उपरोक्त पोस्ट में साझा किया हुआ फोटो भी है | जब हमने यही फोटो अलग निकलकर देखी तो हमे फोटो कैप्शन भी मिला, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

कैप्शन में लिखा है कि, पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक प्रदर्शन के समय पाकिस्तानी प्रदशनकारियों ने गुरुवार ११ जून २०१५ को भारतीय तिरंगा जलाया | पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमे उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि, बांग्लादेश का निर्माण होते समय जो युद्ध हुआ था, उसमे भारतीय सुरक्षा जवानों का सहयोग रहा | इस फोटो में Associated Press का क्रेडिट लाइन दिया गया है | इसका मतलब यह फोटो AP द्वारा खिंचा गया है |

इसके बाद हमने AP की वेबसाइट पर जाकर यह फोटो ढूंढा, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE AP

इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, यह भारत की घटना नहीं है | भारतीय मुस्लिम समुदाय द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है | पाकिस्तान के लोगों द्वारा भारतीय ध्वज जलाया जाना कोई नयी बात नहीं है | भारत के लोग भी पाकिस्तान का ध्वज जलाते है | इसके लिए पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों को जिन्दा जलाने का आग्रह भारत के राष्ट्रपति को करना, किसी कानून को मान्य नहीं हो सकता |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “राष्ट्रपति से मांग है- तिरंगा जलाने वालों को जिन्दा जलाया जाए, बीच चौराहे पर (इसको धर्म से नहीं जोड़े) ।” व मोदी बिरोध में तिरंगा क्यों जला रहा है , 72 बाप के पैदाइसों बिलकुल गलत है क्योंकि यह दावा इस भ्रम के साथ फैलाया जा रहा है कि भारतीय मुस्लिमों द्वारा यह कृत्य किया गया है | यह कृत्य भारतीय मुस्लिमों द्वारा नहीं किया गया है |

Avatar

Title:क्या भारतीय मुस्लिमों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते वक्त भारत का तिरंगा जलाया गया?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False