दिव्यांग युवक की पिटाई का 2018 का वीडियो वर्तमान का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल…

Misleading Political

सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग व्यक्ति को पीटते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में  एक भाजपा के नेता ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का नाम लेने पर दिव्यांग शख्स की डंडे से पिटाई कर दी।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- उत्तर प्रदेश में बीजेपी की गुंडागर्दी बढ़ रही है एक अपाहिज के साथ कितना बुरा व्यव्हार किया जा रहा है आपको भी शर्म आ जाएगी

 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के  तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो से जुड़ी खबर हमें    नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। इस रिपोर्ट को 26 दिसंबर 2018 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना पर कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता मोहम्मद मियां के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया हुआ मिला।  25 दिसंबर 2018 को शेयर की गई रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भाजपा नेता के सामने दिव्यांग शख्स ने कहा कि वो मायावती और अखिलेश यादव को वोट देगा। इससे उसे गुस्सा हो कर नेता ने दिव्यांग को डंडा दिखाकर डांटना और पीटना शुरू कर दिया। 

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना पर कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता मोहम्मद मियां के खिलाफ मामला दर्ज किया था।उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले के एसडीएम कार्यालय के बाहर एक दिव्‍यांग मनोज गुर्ज्‍जर के मुंह में डंडा डालने का प्रयास करने वाले बीजेपी नेता मोहम्‍मद मियां के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्‍मद मियां को अरेस्‍ट करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। उधर, मोहम्‍मद मियां ने इस पूरे मामले को बीजेपी को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई करते शख्स का वीडियो साल 2018 का है।पुलिस ने उस समय नेता के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। उसी पुराने वीडियो को हाल ही का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title: दिव्यांग युवक की पिटाई का 2018 का वीडियो वर्तमान का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply