
अभी हाल ही में 6 जनवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में हुए धमाके में 31 लोगों की जान चली गई और कई लोग जख्मी हुए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है,जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए उसी आत्मघाती धमाके की है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- जुमे की नमाज़ के बाद दहशत का मंजर,पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद के बाहर हुए भीषण धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी गूंज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अगर चाहो तो इसे और भी तीखा, भावनात्मक या बिल्कुल न्यूज़।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल तस्वीर हमें taipeitimes.com’ नाम की वेबसाइट पर मिली। यहां पर इसके साथ एक रिपोर्ट 27 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। इससे ये साफ है कि तस्वीर 4 साल पुरानी है।
प्रकाशित खबर के अनुसार, ”इस्लामाबाद में बम धमाके के बाद पुलिस अधिकारी जगह की जांच कर रहे हैं।” यहां फोटो क्रेडिट में EPA इमेजेज लिखा हुआ दिखा।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर वायरल तस्वीर की खबर हमें अन्य कई मीडिया रिपोर्टस में मिली।जिसे यहां,यहां और यहां पर देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार 23 दिसंबर 2022 को इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमला हुआ, जब संदिग्ध कार को रोकने पर उसमें सवार हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम छह लोग घायल हुए हैं।

जांच में हमें फोटो एजेंसी ‘epaimages’ की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी 23 दिसंबर 2022 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बम धमाके वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्टा के अनुसार, इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार पुलिस अधिकारियों और दो नागरिकों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। धमाका एक पॉश मार्केट, यूनिवर्सिटी और सरकारी दफ्तर के इलाके के पास हुआ था।

हालिया इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में एक शिया मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका-
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके तरलाई में स्थित इमामबारगाह क़स्र-ए-खदीजातुल कुबरा में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए, जबकि 169 से ज़्यादा घायल हो गए। पाकिस्तानी अखबार DAWN के अनुसार, विस्फोट नमाज के तुरंत बाद हुआ और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है।
निष्कर्ष– तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल तस्वीर हालिया इस्लामाबाद के शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके की नहीं है। यह तस्वीर दिसंबर 2022 में इस्लामाबाद में हुए एक आत्मघाती हमले के बाद की है।
Title:पाकिस्तान की शिया मस्जिद में हुए हालिया धमाके की नहीं है यह तस्वीर, फर्जी है वायरल दावा…
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


