पीएम नेतन्याहू के भागने के पुराने वीडियो को अमेरिका-इजरायल और ईरान केहालियायुद्ध से जोड़कर वायरल…

Misleading Social

इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच अब तक युद्ध जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक  वीडियो शेयर किए जा रहा है। इसमें इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भागते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हालिया है और बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के हमलों से बचकर भागते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- क्या आपको पता है ये भगोड़ा Iran के डर से जर्मनी के बिल में जा कर छुपा हुआ है, एक अकेला ईरान ने दिखा दिया दुनिया को मुसलमानों का पावर, अब ये भगोड़ा अपना देश छोड़ कर डर से बिल में छुपा हुआ है!

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 14 दिसंबर 2021 को शेयर किया गया था।

 

हिब्रू भाषा में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को नेसेट (इजरायली संसद) में फिल्माया गया है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे सर्च करने पर हमें Instagram पोस्ट मिली जिसे Netanyahu के वेरिफाइड अकाउंट से 14 दिसंबर 2021 को शेयर किया गया था।

इसे हिब्रू भाषा में एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, जिसका मोटा-मोटा अनुवाद यह है: “मुझे हमेशा आपके लिए दौड़ने पर गर्व होता है। यह तस्वीर आधे घंटे पहले Knesset में ली गई थी।

हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट इजरायल की न्यूज वेबसाइट ‘inn’ पर मिली, जिसे 14 दिसंबर 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, विपक्ष के नेता नेतन्याहू इजरायल की संसद, नेसेट में वोट देने के लिए भाग रहे थे। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पीएम नेतन्याहू के भागने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो करीब पांच साल पुराना है, जब साल 2021 में नेतन्याहू को इजरायल की संसद में वोट देना था, और उन्हें देर हो गई थी। 

Result Stamp

Title: पीएम नेतन्याहू के भागने के पुराने वीडियो को अमेरिका-इजरायल और ईरान के हालिया युद्ध से जोड़कर वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply