क्या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान भजन गाने लगे है?

False Political

यह वीडियो अभी का नहीं पांच साल पुराना है। उस समय शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव हुये जिनके हाल ही में मुख्यमंत्री चुने गये। इस बीच मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को न चुनकर मोहन यादव को चुना गया। इसको जोड़कर शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें भजन गाते हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का पद न मिलने पर शिवराज सिंह चौहान भजन गाने लगे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “भजन करो प्यारे ये जीवन दो दिन का। मध्य प्रदेश के मामा जी पूर्व सीएम श्री शिवराज चौहान जी अध्यात्म की ओर मुड़ गए हैं। भजन बहुत सुन्दर गाते हैं सुन लीजिए भजन गाते हुए। राम भजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई! ये जीवन दो दिन का। राम भजन सुखदायी, जपो रे मेरी माई! ये जीवन दो दिन का।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च कर की। वहाँ हमें यही वीडियो पत्रिका के पत्रकार नवनीत मिश्रा के फेसबुक अकाउंट पर 18 दिसंबर 2018 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि शिवराज सिंह चौहान भजन गा रहे है।

आर्काइव लिंक

इस वीडियो के बारे में और जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। ए.बी.पी लाइव के चैनल पर यह वीडियो 26 अप्रैल 2018 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि शिवराज सिंह चौहान का यह वीडियो आसाराम बापू की एक कथा का है।

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि यह वीडियो बहुत पुराना है। यह अभी का वीडियो नहीं है।

निष्कर्ष: 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं पांच साल पुराना है। इसका हाल ही में हो हुई राजनीतिक घटनाओं से कोई संबन्ध नहीं है।

Avatar

Title:क्या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान भजन गाने लगे है?

Written By: Samiksha Khandelwal 

Result: False