वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई रैली का है, जिसे वायनाड का बताया जा रहा है।

वायनाड की संसदीय सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। जिसके लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से रैलियां की जा रही है। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारी भीड़ दिखाई दे रही है और कांग्रेस पार्टी का झंडा भी दिखाई दे रहा है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो वायनाड का है जहां पर प्रियंका गांधी की रैली हुई। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि…
ये भीड़ देख कर क्या लगता है कौन जीतेगा। यह जनसैलाब वायनाड में प्रियंका गांधी का इलेक्शन कैंपेन का है #PriyankaGandhi | Priyanka Gandhi | #Wayanad”
Archive Link
अनुसंधान से पता चलता है कि….
हमने जांच की शुरुआत में वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। परिणाम में हमें यही वायरल वीडियो रविंदर कपूर नाम के एक एक्स यूज़र के अकाउंट पर शेयर किया हुआ मिला। 11 मई 2024 में अपलोड किए वीडियो के साथ ये जानकारी दी गई है कि वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई प्रियंका गांधी की जनसभा का है। इससे यह साफ़ हुआ कि वायरल वीडियो प्रियंका गांधी के वायनाड में हुई हाल की रैली का नहीं है।
थोड़ा कर खोजने पर हमें यहीं वीडियो झारखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के एक्स पर पोस्ट किया हुआ मिला, जो 11 मई 2024 का था। यहां पर भी कैप्शन में वीडियो को महाराष्ट्र के नंदुरबार का ही बताया गया है।
मिली जानकारियों की मदद से हमने कीवर्ड्स सर्च किया जिससे हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स प्राप्त हुई। इनमें टाइम्स ऑफ़ इंडिया, टीवी 9 मराठी और साम टीवी की तरफ से वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई जनसभा का ही है बताया गया है। जब लोकसभा चुनाव के दौरान 11 मई को प्रियंका गांधी की रैली हुई थी।
हमारी पड़ताल के अनुसार हमें यही वीडियो इंडियन यूथ कांग्रेस के यूट्यूब चैनल और प्रियंका गांधी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया हुआ मिला। जिसके आधार पर हम स्पष्ट होते हैं कि वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नंदुरबार का ही है।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई प्रियंका गांधी की रैली का पुराना वीडियो है। इसका वायनाड में प्रियंका गांधी की हाल में हुई रैली से कोई संबंध नहीं है। प्रियंका गांधी के पुराने वीडियो को हाल का बताया जा रहा है।

Title:लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी की रैली का पुराना वीडियो वायनाड की रैली का बता कर वायरल…
Fact Check By: Priyanka SinhaResult: Missing Context
