यह वीडियो वर्ष 2019 का है। इसका हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबन्ध नहीं है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। उसमें वे राष्ट्रगीत गा रहे है। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि वे राष्ट्रगीत के बोल गलत गा रहे है। इसी को लेकर इस वीडियो को यूज़र सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है।
इस वीडियो को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी का है। लोग शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुये कह रहे है कि उनकी सरकार में विधायकों को राष्ट्रगीत नहीं आता है।
वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “ये भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा जी हैं। घर घर तिंरगा लगाने निकले थे, अपने दिखावे की लंका लगाकर वापस गए हैं। शिवराज जी, आप के विधायक को तो राष्ट्रगीत भी नही आता।“
Read Also: खौफनाक बवंडर का यह वायरल वीडियो इलाहाबाद का नहीं 4 साल पुराना महाराष्ट्र का है।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
आप देख सकते है कि इस वीडियो में उपर की तरफ हमें न्यूज़ तक और मोबाइल तक का लोगो है। इसको ध्यान में रखकर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया, परिणाम में हमें यही वीडियो न्यूज़ तक के चैनल पर 4 जनवरी 2019 को प्रसारित किया हुआ मिला। उस वीडियो में कई भाजपा नेताओं को गलत राष्ट्रगीत गाते हुये दिखाया गया है। आप इस वीडियो में देख सकते है।
इसमें आप शुरूवात से लेकर 0.06 मिनट तक वायरल हो रहे वीडियो को देख सकते है।
इससे हम यह कह सकते है कि यह वीडियो अभी का नहीं बल्की वर्ष 2019 का है। उस समय मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार नहीं थी, कांग्रेस के कमल नाथ की सरकार थी।
आगे की जाँच करते हुये हमने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान लॉन्च किया था। भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के चलते उन्होंने यह अभियान चलाया है। यह आजादी का अमृत महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका असल उतस्व 13 से 15 अगस्त होगा परंतु यह अभियान कार्यक्रम 2 अगस्त से शुरू हो गया है।
तो हम कह सकते है कि उपरोक्त वीडियो पुराना है और इसका हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबन्ध नहीं है।
Read Also: यूजीसी नेट एग्जाम स्थगित होने की खबर फर्जी- एनटीए ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं बल्की वर्ष 2019 का है और उस समय शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं है। इस वीडियो हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का गलत राष्ट्रगीत गाने का वीडियो अभी का नहीं, पुराना है।
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: Partly False
