क्या ३ मार्च को कोलकाता में इस तरह का नजारा देखने को मिला था?

False National Social

३ मई २०१९ हाम्रो सनो लादम नामक एक फेसबुक यूजर ने एक विडियो पोस्ट किया | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “आज कोलकाता के हावड़ा ब्रिज, मिलेनियम पार्क का विडियो |” विडियो में हम कोलकाता के किसी घाट में बाढ़ आते हुए देख सकते है | इस विडियो के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि यह विडियो में दिखाई गयी बाढ़ ३ मई २०१९ को मिलेनियम पार्क हावड़ा ब्रिज के पास आई है | यह विडियो फनी नामक तूफ़ान के संदर्भ में साझा किया जा रहा है | हालही मे तूफान फनी का कोलकाता में आने का समाचार हर खबर व न्यूज़ रिपोर्ट में देखा जा सकता है | यह विडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह विडियो लगभग ५० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुका था |  

आर्काइव लिंक

तूफ़ान फनी के चलते हुए मीडिया काफ़ी सतर्कता व तेजी से अपडेट दे रही है, परंतु कोलकाता में इतनी बड़ी बाढ़ आने की खबर किसीने भी नहीं प्रकाशित की | इसीलिए हमने इस विडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चला है कि..

जांच की शुरुआत हमने इस विडियो को इनविद में की फ्रेम्स का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हमें कई यू-ट्यूब लिंक मिली | इन यू-ट्यूब लिंक को हमने इनविद द्वारा यूट्यूब थंबनेल रिवर्स इमेज सर्च किया जिससे हमें कई और मिलते-जुलते यू-ट्यूब लिंक मिले |    

हमें २ जुलाई २०१८ को संदीप शर्मा नामक एक यू-ट्यूब यूजर द्वारा प्रकाशित विडियो मिला | इस विडियो के शीर्षक में लिखा गया है किहुगली नदी पर विशाल ज्वार का तूफान, गंगा नदी, होवरा ब्रिज, कोलकाता |” यह विडियो हमें इस बात का स्पष्टीकरण देता है कि यह विडियो हाल ही में नहीं लिया गया है | यह विडियो लगभग एक साल पुराना है |

अब हमें यह देखना था की क्या यह विडियो कोलकाता में मिलेनियम पार्क का है | यह ढूँढने के लिए हमने इस विडियो की बारीकी से जांच की | इस विडियो के ४९ सेकंड पर एक नीलें रंग का बिल्डिंग जैसा कुछ देखा जा सकता है |

इसके बाद हमें यू-ट्यूब पर ३ जुलाई २०१८ को सौरव वर्ल्ड द्वारा प्रकाशित विडियो मिला | शीर्षक में लिखा गया है कि कोलकाता में हाई टाइड ने अचानक अहिरतोला घाट पर धड़क दी | इस हैडलाइन से हमें पता चलता है कि यह घाट कोलकता में अहिरितोला घाट हो सकता है |

इस बात की पुष्टि करने के लिए हमने गूगल सर्च पर अहिरितोला घाट की तस्वीरें ढूंढ निकाली | परिणाम से हमें वो तस्वीर मिली जहाँ विडियो में देखी गई नीली बिल्डिंग नज़र आती है | दोनों तस्वीरें की तुलना नीचे दिखाई गई है | इससे हम इस बात की पुष्टि कर सकते है कि विडियो में दिखाये गये घाट का नाम अहिरितोला घाट है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है क्योंकि यह विडियो लगभग एक साल पुराना है और इस घाट का नाम अहिरितोला घाट है | इस विडियो के साथ फनी तूफान का भी कोई लेना देना नहीं है | उपरोक्त विडियो के द्वारा किये गए दावें पूरी तरह से गलत है |

Avatar

Title:क्या ३ मार्च को कोलकाता में इस तरह का नजारा देखने को मिला था?

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False