होली पर शख्स के एक महिला को जबरन रंग लगाकर छेड़खानी करने का दावा फर्जी, वीडियो स्क्रिप्टेड है… 

False Social

एक शख्स के एक महिला को जबरन रंग लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि होली के नाम पर ये शख्स महिला के साथ बदसलूकी करने की कोशिश कर रहा था। फिर लोगों ने शख्स को जमकर पीटा। वीडियो को असली मान कर यूजर शेयर कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- एक कंघी होली के नाम पर अनजान महिला का उत्पीड़न कर रहा था, फिर उस‌ महिला और वहाँ मोजूद लोगों ने कंघी को जमकर पैला।।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। वायरल वीडियो हमें द ग्रेट खली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पेज पर 25 मार्च 2024 को अपलोड हुआ मिला। कैप्शन में ध्यान से होली खेलने के लिए कहा गया है। साथ ही सोनिया एथलेटिक्स नामक एक अकाउंट को टैग किया गया है।

द ग्रेट खली ने  इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ये वीडियो स्क्रिप्टेड और मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

निम्न में पूरी वीडियो देखें।

खली अपने अकाउंट पर अक्सर ऐसी अजीबो गरीब वीडियो डालते रहते हैं।  ऐसे ही कुछ वीडियो को निम्न में देखा  जा सकता हैं। 

खली के अकाउंट को स्कैन करने पर हमें वीडियो में नजर आ रही लड़की का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। उन्होंने इंस्टा पेज पर अपना नाम official athlete soniya  लिखा है। वो एक पेशेवर एथलीट है।  उन्होंने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए जानकारी दी कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। 

हमने स्पष्टीकरण के लिए इंस्टाग्राम पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। 

बता दें कि खली पिछले कुछ सालों से अपना ये रेस्टोरेंट हरियाणा के करनाल में चला रहे हैं। इसमें एक रेसलिंग रिंग भी बनाई गई है जिसमें अक्सर पहलवान कुश्ती करते हैं।  

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, होली पर महिला को जबरन रंग लगाकर उसके साथ छेड़खानी करने का दावा फर्जी है। स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

Avatar

Title:होली पर शख्स के एक महिला को जबरन रंग लगाकर छेड़खानी करने का दावा फर्जी, वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: False