तमिलनाडु मामले में फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी मनीष कश्यप की गिरफ्तारी नहीं हुई है, खबर फेक है….

False Social

बिहार पुलिस के एडीजी  जितेंद्र सिंह गंगवार ने स्पष्ट किया की वायरल खबर फेक है, साथ ही मनीष कश्यप की वायरल तस्वीर 2019 की है।

हाल ही में तमिलनाडु में बिहारी और हिन्दी प्रवासियों को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप द्वारा एक फर्जी वीडियो बनाया गया थी। जिसके बाद इनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था।

अब सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने तमिलनाडु मामले में फेक वीडियो फैलाने के आरोपी मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया है। 

वायरल पोस्ट के साथ यूजर्स लिख रहे हैं- पत्रकार और एक पढे लिखे इंजीनियर मनीष कश्यप सच को दिखाने में नवमी फेल ने गिरफ्तार करवाया ये सरकार उसी की है जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते जेल गए,,,,और सजा हुआ। जय बिहार जय भारत

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वायरल खबर की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर अलग अलग कीवर्डस के साथ  खबर को सर्च किया। हमें दैनिक भास्कर की एक खबर मिली। प्रकाशित खबर के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि मनीष कश्यप ने अपनी गिरफ्तारी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। तस्वीर पुरानी है और 5 फरवरी 2019 की है। उस वक्त पटना के कोतवाली थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि मनीष कश्यप को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

पड़ताल में आगे हमें बिहार पुलिस की आधिकारिक ट्विटर हैंडल सर्च करने पर हमें ट्विट मिला, जिसमें बिहार पुलिस ने खुद ये जानकारी दी है कि वायरल तस्वीर और खबर फेक है। अभी तक मनीष कश्यप को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

स्पष्टीकरण के लिए हमने बिहार पुलिस के एडीजी  जितेंद्र सिंह गंगवार से संपर्क करने पर उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि  पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कल ही मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पहले से भी एक मामले में वह फरार चल रहा है। वायरल खबर फेक  है। अभी तक मनीष कश्यप की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

बिहार पुलिस ने तमिलनाडु में प्रवासी बिहार के निवासियों के साथ हिंसात्मक घटनाओं के दावे के साथ फेक और भ्रामक वीडियो को फैलाने के मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें से एक आरोपी मनीष कश्यप भी है। 

इसको लेकर फैक्ट क्रेसेंडो ने पड़ताल भी की है,जिसे यहा पढ़ सकते हैं। 

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि तमिलनाडु मामले में फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वायरल खबर फर्जी है।

Avatar

Title:तमिलनाडु मामले में फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी मनीष कश्यप की गिरफ्तारी नहीं हुई है, खबर फेक है….

Fact Check By: Saritadevi Samal 

Result: False