क्या पांच सौ के नोट पर हरी पट्टी के सन्दर्भ में किया गया छपाई की जगह का यह दावा सही है ?

False National Political Social

१३ जून २०१९ को फेसबुक के ‘Senior Citizens Family’ नामक एक पेज पर Angira Satish Yashmit नामक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में पांच सौ के दो करेंसी नोट साझा किये गए है | इसमें से एक नोट पर डुप्लीकेट तथा दूसरी नोट पर ओके लिखा है | पोस्ट के विवरण में अंग्रेजी में जो दावा किया गया है, वह इस प्रकार है –

500 रूपये के करंसी नोट पर अगर हरी पट्टी गांधीजी के फोटो के करीब छपी है, तो उसे स्वीकार ना करे, क्योंकि वह नकली है | यह पट्टी अगर गवर्नर के स्वाक्षरी के नजदीक है, तो ही उसे स्वीकार करें | कृपया यह सुचना सभी रिश्तेदार व मित्रों में साझा करें |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि 500 की जिस नोट पर हरी पट्टी यानि सिक्योरिटी थ्रेड गांधीजी के फोटो के करीब है, वह नकली है | प्रथमतः यह दावा कभी सुना सा नहीं लगता | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले how to identify fake 500 note इन की वर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया तो हमें ‘Economic Times’ द्वारा २० सितम्बर २०१७ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में 500 के नोट के कुल १७ सिक्योरिटी फीचर दिए गए है | हरी पट्टी के बारे में जो फीचर है, उसके विवरण में लिखा गया है कि, यह पट्टी नोट को आँखों के सामने सीधे देखने से हरे रंग की दिखाई देती है, लेकिन जब नोट को थोडा ऊपर की ओर मोड़ा जाए, तो यह पट्टी नीले रंग की दिखाई देती है |

लेकिन इस विवरण में इस पट्टी को कहाँ छपा होना चाहिए, यह बात नहीं लिखी है |

ARCHIVE ET

इसके अलावा हमें ‘कैसे करें 500 नोट की नकली असली पहचान’ इन की वर्ड्स से गूगल पर सर्च करने से ‘timesnownews.com’ द्वारा १७ जनवरी २०१९ को प्रसारित और एक खबर मिली | इस खबर में भी सिक्योरिटी थ्रेड के बारे में यह लिखा है कि, जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा |

इस खबर में भी इस पट्टी के किसी खास जगह पर छपे होने की बात का जिक्र नहीं है |

ARCHIVE TIMES

इसके बाद हमने सीधे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर सर्च किया | हमें बैंक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मिली | इस विज्ञप्ति में दिए लिंक पर क्लिक करने से हमें 500 के नोट के बारे में १७ सिक्योरिटी फीचर पता चलते है | इसमें पांचवे पायदान पर सिक्योरिटी थ्रेड के बारे में लिखा है कि, नोट को थोड़ा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा |

लेकिन इसके अलावा इस सिक्योरिटी थ्रेड के बारे में कोई और सुरक्षा इंतजाम का जिक्र नहीं है, जैसे की उसे किस जगह छपा होना चाहिए |

पूरे १७ सिक्योरिटी फीचर के बारे में जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लीक कर पीडीएफ फॉर्मेट में जानकारी पा सकते है |   

इस संशोधन से यह बात साफ़ होती है कि, 500 के करेंसी नोट पर हरी पट्टी यानि सिक्योरिटी थ्रेड का फीचर उसके रंग बदलने से सम्बंधित है, ना की उसके छपाई की जगह से | हमने 500 के अलग अलग नोट चेक किये और पाया की हर नोट पर इस सिक्योरिटी थ्रेड के छपाई की जगह बदलती है | इससे नोट नकली नहीं करार दी जा सकती | अगर सिक्योरिटी थ्रेड के छपाई की निश्चित जगह का फीचर होता, तो आरबीआई की प्रेस रिलीज़ में उसका जिक्र जरुर होता |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, “500 रूपये के करंसी नोट पर अगर हरी पट्टी गांधीजी के फोटो के करीब छपी है, तो उसे स्वीकार ना करे, क्योंकि वह नकली है ।” सरासर गलत है | इस तरह का कोई सिक्योरिटी फीचर नोट में नहीं है | पट्टी का केवल रंग बदलता है |

Avatar

Title:क्या पांच सौ के नोट पर हरी पट्टी के सन्दर्भ में किया गया छपाई की जगह का यह दावा सही है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False