क्या सुषमा स्वराज को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया ?

False Political
यह चित्र हमने ओडिशा डायरी से प्रतिनिधित्व के हेतु लिया है ।

११ जून २०१९ को “आदि भारत” नामक एक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की गई है | पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “सुषमा स्वराज को आंध्रप्रदेश राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है |” इस पोस्ट के साथ सुषमा स्वराज की एक तस्वीर भी संग्लित की गयी है | सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेता है, तथा भारत की पूर्व विदेश मंत्री है | पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि सुषमा स्वराज आंध्रप्रदेश  की राज्यपाल बन गयी है | यह पोस्ट सोशल मीडिया में काफ़ी चर्चा में है व काफ़ी तेजी से साझा किया जा रहा है |

आर्काइव लिंक

सोशल मीडिया पर इस दावें के जुड़े मीडिया रिपोर्टों की कमी इस दावे पर संदेह पैदा करता है | हमने इस पोस्ट की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुवात हमने सुषमा स्वराज के आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बनने की खबर को ढूँढने से की | हमें १० जून २०१९ को द हिन्दू द्वारा प्रकाशित खबर मिली | खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि “सुषमा स्वराज ने आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की खबरों का खंडन किया |”

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हम सुषमा स्वराज के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गए | हमें १० जून २०१९ को उनके द्वारा साझा ट्वीट मिला | ट्वीट में लिखा गया है कि “आंध्रप्रदेश के राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति के बारे में खबर सच नहीं है |” इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने उपरोक्त दावें को ख़ारिज किया |

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हमने आँध्रप्रदेश के राज्यपाल का नाम गूगल सर्च पर ढूँढा | परिणाम से हमने पाया कि आँध्रप्रदेश के राज्यपाल का नाम ई.एस.एल नरसिम्हन है | तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के अधिकारिक राज्यपाल के सरकारी वेबसाइट पर भी हमें यही नाम मिला | वेबसाइट पर लिखा गया है कि भारतीय राज्यों आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के वर्तमान गवर्नर को ई.एस.एल. नरसिम्हन है, जिनका पूरा नाम श्रीनिवासन लक्ष्मीनारसिम्हन है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वायरल पोस्ट में किया गया दावा गलत है क्योंकि सुषमा स्वराज आंध्रप्रदेश के राज्यपाल के पद पर नियुक्त नहीं हुई है |

Avatar

Title:क्या सुषमा स्वराज को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया ?

Fact Check By: Drabnati Ghosh 

Result: False