
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक इंटरव्यू के दौरान अपना आपा खो बैठते हैं। वीडियो में, एक पत्रकार के सवाल पर वे भड़क जाते हैं और इंटरव्यू लेने वाले पर चिल्ला पड़ते हैं। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत ने एक पॉडकास्ट के दौरान आजतक के एक पत्रकार का अपमान किया।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- आज तक के पॉडकास्ट के बीच में पड़ा थप्पड़, एंकर बेचारा दहशत में
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया परिणाम में वायरल वीडियो की एक रिपोर्ट हमें भारत रफ़्तार टीवी के यूट्यूब चैनल पर मिली। 22 मई 2025 को अपलोड किए गए वीडियो में वायरल वीडियो का एक विस्तारित संस्करण दिखाई देता है।
यहां पर वायरल वीडियो को 47:56 मिनट के टाइमस्टैम्प पर देखा जा सकता है, जहाँ भारत रफ़्तार टीवी के पत्रकार और मुख्य संपादक जितेश जेठानंदानी कहते हैं कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि पूर्व रॉ प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत हाल ही में पाकिस्तान में थे।
दुलत ने इस दावे का खंडन किया, लेकिन जेठानंदानी उनसे लगातार सवाल करते रहे, जिसके बाद दुलत अपना आपा खो बैठे।
वहीं वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “ये पॉडकास्ट भारत के पूर्व रॉ प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत का है, जिसमें उन्होंने भारत रफ्तार के एडिटर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
वीडियो में बताया गया है कि इंटरव्यू लेने वाले शख्स का नाम जितेश जेठानंदानी है।
23 सितंबर 2025 को आजतक ने अपने एक्स पर पोस्ट करके यह स्पष्ट किया कि यह न तो आजतक चैनल था और न ही आजतक का कोई पत्रकार था, जिस पर पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत ने हमला बोला था।
हमें पत्रकार जितेश जेठानंदानी का भी पोस्ट मिला। जिसमें उन्होंने बताया कि वे भारत रफ़्तार के निदेशक हैं और यह इंटरव्यू भारत रफ़्तार टीवी चैनल के लिए लिया गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये आजतक चैनल का वीडियो नहीं है।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत ने आजतक के पत्रकार पर हमला नहीं किया था । यह भारत रफ्तार टीवी के पत्रकार के साथ हुआ था।
Title:पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत ने आजतक के पत्रकार को नहीं किया बेइज्जत, यह भारत रफ़्तार टीवी के पत्रकार…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False


