
३ जून २०१९ को फेसबुक के ‘Politics Solitics’ पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | फोटो में जो शख्स है, उसकी शक्ल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे से काफी मिलती-जुलती है | पोस्ट के विवरण में लिखा है –
# जिसका बडा भाई भारत का प्रधानमंत्री हो और छोटा भाई आँटो चालक ऐसे महान सपूत को,, शत् शत् नमन ,,
इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा ऑटो चालक शख्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाई है | इस तरह की कोई खबर पढने में नहीं आई है | तो आइये जानते है इस विडियो व दावों की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो यांडेक्स से हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |
इस सर्च परिणाम से हमें ‘Fourth’ वेबसाइट द्वारा २९ जून २०१६ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद शहर में एक ऑटो चालक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हमशक्ल है |
बिंग सर्च से हमें एक विडियो मिला | ‘रॉयल टेक’ द्वारा ८ जनवरी २०१७ को यह विडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है | विडियो तेलुगु भाषा में है | इस विडियो के हैडलाइन में लिखा गया है कि, आदिलाबाद में एक ऑटो चालक नरेन्द्र मोदी की तरह दिखता है | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |
इसके बाद हमने ‘PM modi’s look alike in adilabad’ इन कीवर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
इस परिणाम से हमें ‘हंस इंडिया’ द्वारा २ जनवरी २०१७ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, आदिलाबाद शहर के खानापुर इलाके में एक शख्स बिलकुल प्रधानमंत्री मोदी की तरह दिखते है | उनका नाम है शेख अयूब | लोग उन्हें देखकर हैरान होते है | कुछ उनके साथ फोटो भी खिंचवाते है |
इसी सर्च से हमें यू-ट्यूब पर २५ दिसम्बर २०१६ को ‘Adilabad News on ttv Urdu’ द्वारा अपलोड और एक विडियो मिला | यह विडियो हिंदी में है | विडियो के शीर्षक में लिखा है कि, आदिलाबाद में मोदी का हमशक्ल है | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |
इसी सर्च से हमें प्रधानमंत्री मोदी का एक और हमशक्ल मिला | यह शख्स उत्तर प्रदेश से है | उनका नाम है अभिनन्दन पाठक और उन्होंने वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव पर्चा भी दाखिल किया था | ANI ने यू-ट्यूब पर ३० अप्रैल २०१९ को एक विडियो अपलोड किया है | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |
इसके बाद हमने यह जानने की कोशिश कि, की नरेन्द्र मोदी के परिवार में कौन लोग है और वह लोग क्या करते है | गूगल सर्च से हमें ‘इंडिया टुडे’ द्वारा ९ जनवरी २०१७ को प्रसारित एक आर्टिकल मिला | इस आर्टिकल में उनके पूरे परिवार के बारे में जानकारी दी गई है | यह जानकारी पढने के बाद यह बात साफ़ होती है कि, मोदी के परिवार में उनका कोई भी भाई ऑटो चालक नहीं है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, “जिसका बडा भाई भारत का प्रधानमंत्री हो और छोटा भाई आँटो चालक ऐसे महान सपूत को,, शत् शत् नमन |” सरासर गलत है | नरेन्द्र मोदी का कोई भी भाई ऑटो चालक नहीं है | यह तस्वीर आदिलाबाद के ऑटो चालक की है और वह मोदी का हमशक्ल है |

Title:क्या यह ऑटो चालक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाई है ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
