रेलवे मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना को फ़ोटोशाप कर गलत विवरण के साथ फैलाया जा रहा है |

False National Social

१५ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘Anil Yadav द्वारा किये गये एक पोस्ट में एक तस्वीर साझा कर भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे भर्ती पर एक सूचना दी गयी है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “ले लो नौकरी |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘२०१९ से भारतीय रेल मंत्रालय रेलवे भर्ती रिक्तियों की संख्या कम कर रही है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

उपरोक्त पोस्ट में साझा सूचना की तस्वीर को देखने से पता चलता है की इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गयी है | सूचना में लिखा गया लेख अलग फॉन्ट में है, लेख में शब्दों में गलतियाँ है, लेख के निचले हिस्से में हस्ताक्षर की जगह पर ‘Activate Windows’ की एक सूचना का वॉटरमार्क दिख रहा है और उसके नीचे ‘Railway Recruitment Boards’ के बीच में काफ़ी जगह छोड़ी गयी है |

किसी भी मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में इतनी गलतियाँ होना संदेह उत्पन करता है | इस सूचना की पुष्टि करने के लिए हम भारतीय रेल मंत्रालय के रेलवे नियुक्ति संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर गए | 

http://www.rrbcdg.gov.in/

इस वेबसाइट की शुरुआत में ही हमने एक अधिसूचना को जारी पाया, जिसमें लिखा हुआ है कि, ‘Any Information/Notices being circulated in the social media regarding RRB’s may please be ignored.’ (हिंदी अनुवाद : सोशल मीडिया पर RRB के नामे से कोई भी जानकारी/सूचना पर ध्यान ना दें |)

इसके बाद हमने इस वेबसाइट पर उपरोक्त पोस्ट मे साझा तस्वीर अनुसार अधिसूचना क्र. CEN-01/2019 को देखा, तो इस सूचना के शुरुवात का हिस्सा उपरोक्त दावा से हुबहू मिलता जुलता पाया मगर बाकी की सूचना का उपरोक्त दावा से कोई भी मेल नहीं था | 

http://www.rrbcdg.gov.in/uploads/Notice_for_uploading_in_websites_15_10_2019.pdf

इसके अलावा हमें अधिसूचना क्र. CEN-01/2019 पर एक और अधिसूचना प्राप्त हुई | २८ फरवरी २०१९ को जारी इस सूचना में भी हमने सामान परिणाम पाये जिसमे आखिरी कॉलम में CBT के बारे में जानकारी दी गयी है | 

http://www.rrbcdg.gov.in/uploads/cen_01_2019_eng.pdf

इसके अलावा हमें Examprog नामक वेबसाइट पर एक सूचना के जरिये भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाहों के लिए सावधान किया गया है और साफ़ सूचना दी गयी है कि कोई भी रेल नियुक्त संस्था द्वारा जारी अधिसूचना RRB के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित होती है | सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों का यकीन ना करें |

http://examprog.com/rail/rrb/file/Important%20Notice%20reg%20CEN.pdf

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर का भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा दी गई आधिकारिक अधिसूचना से कोई संबंध नहीं है | इस तस्वीर को फोटोशोप की मदद से बदला गया है और गलत सूचना के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “२०१९ से भारतीय रेल मंत्रालय रेलवे भर्ती रिक्तियों की संख्या कम कर रही है |” ग़लत है |

Avatar

Title:रेलवे मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना को फ़ोटोशाप कर गलत विवरण के साथ फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False