व्लादीमिर लेनिन की मूर्ति गिराने के पुराने विडियो को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति गिराने का बता फैलाया जा रहा है।

False National Political

सोशल मीडिया पर मूर्ति गिराने का एक वीडियो काफ़ी वाइरल हो रहा है, जिसमे बुलडोज़र की मदद से एक मूर्ति तो गिराया जा रहा है | सोशल मंचो पर कहीं यह दावा किया जा रहा है कि, यह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति है जिसे भाजपा के विधायक करनी सिंह ने गिराया और कहीं दावा किया जा रहा है कि भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति को गिराया है | आइये देखते है इस वीडियो की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

फेसबुक पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है |

अनुसंधान से पता चलता है कि…

InVidTool की मदद से की-फ्रेम्स को यांडेक्स रिव्हर्स इमेज सर्च में ढूंढने पर हमें ABP NewsRepublic World द्वारा 5 मार्च 2018 को YouTube पर अपलोड की गयी ख़बरें मिलीं | इसके अलावा BBC, NDTVScroll जैसे समाचार वेबसाइटों पर भी इस वीडियो से सम्बंधित ख़बरे प्राप्त हुईं, इन ख़बरों के अनुसार, यह मूर्ति व्लादीमिर लेनिन की थी और दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में स्थित थी | जब त्रिपुरा में 2018 के विधानसभा चुनाव में 25 वर्ष के बाद सीपीएम सरकार की जगह भाजपा सरकार की जीत हुई, तब बेलोनिया शहर में स्थित लेनिन की मूर्ति को 4 मार्च 2018 को बुलडोज़र की मदद से गिरा दिया गया था | 

C:\Users\Fact5\Desktop\Ambedkar statue vandalised\screenshot-www.ndtv.com-2020.01.27-13_36_39.jpg

बीबीसी आर्काइव | एनडीटीवी आर्काइव | स्क्रोल आर्काइव

5 मार्च 2018 को The Indian Express ने पोस्ट में साझा वीडियो को ट्वीट करते हुए बताया था कि, यह वीडियो दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में लेनिन की मूर्ति गिराने का है | 

ऐसी ही एक घटना देवरिया जिले में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की थी, जिसमे भाजपा विधायक करनी सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था | हमने 5 दिसम्बर 2019 को इस दावा पर फैक्ट-चेक किया, तब हमने भाजपा विधायक करनी सिंह को एक मनगड़ंत नाम पाया था |

जांच का परिणाम : 

उपरोक्त अनुसंधान से यह स्पष्ट होता है कि, वीडियो में तोड़ी जा रही मूर्ति व्लादीमिर लेनिन की है। यह घटना 4 मार्च 2018 को दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में विधानसभा चुनाव के बाद हुई थी | इसके अलावा भाजपा विधायक करनी सिंह एक काल्पनिक चरित्र है | उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ग़लत है |

Avatar

Title:व्लादीमिर लेनिन की मूर्ति गिराने के पुराने विडियो को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति गिराने का बता फैलाया जा रहा है।

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False