
८ अगस्त २०१९ को “Anuj Barsana” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “*पानीपत* कृप्या अपना व अपने बच्चों का ध्यान रखें | यह मामला गांव सौधापुर पानीपत का है ये युवती जो कि आपको सफेद कपड़ो में दिखई दे रही है | अपने आपको आशा वर्कर बता कर लोगो के घर में घुस कर लूटपाट करती है और छोटे बच्चों को उठा कर के ले जाती है | आज रंगे हाथ पकड़ी गई है | ये पूरा गिरोह पानीपत में सक्रिया है |”
इस वीडियो में हम एक औरत को भीड़ द्वारा पकड़कर कही लेकर जाते हुए देख सकते है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुये यह दावा किया जा रहा है कि यह महिला एक बच्चा चोर है जो पानीपत के सौधापुर गावं में पकड़ी गयी है | साथ ही कहा जा रहा है कि यह महिला एक आशा वर्कर है जो लोगों के घर में घुस कर लूटपाट करती है व बच्चों को उठाकर ले जाती है |
अनुसन्धान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो से जुडी खबरों को ढूँढने से किया, परिणाम से हमें कोई मिलती-जुलती खबर नही मिली |
इसके पश्चात हमने पानीपत के मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील से संपर्क किया जिन्होंने हमने बताया कि “यह वीडियो वास्तव में शहर के सोधापुर गांव का है, लेकिन महिला ने किसी बच्चे का अपहरण नहीं किया था | घटना अगस्त में हुई थी जब पानीपत की रहने वाली यह महिला, गांव में किसी के घर घूमने आई थी | जिसके चलते लोगों को उसपर बच्चा चोर होने का संदेह हुआ और उसे पकड़कर पीटने लगे | उसका आशा वर्कर होने का दावा भी गलत है | उसने किसी भी बच्चे का अपहरण नहीं किया था | उसको पीटने के पीछे जिन लोगों का हाथ था हमने उनके खिलाफ एक्शन लिया है |”
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वीडियो में दर्शायी गयी महिला कोई बच्चा चोर नही है, बल्कि वह शहर से गाँव आई थी और लोगों ने संदेह के चलते उसे पीटा।
बच्चा चोरी पर अन्य फैक्टचेक –
1. नालागढ़ में एक रास्ता भटके हुए व्यक्ति को बच्चा अपहरणकर्ता होने के नाम से फैलाया जा रहा है |
2. चंदा इकट्टा करने वालें दो बहरूपिये की तस्वीर को बच्चा चोर के नाम से फैलाया जा रहा है |
3. कानपूर में दो बुज़ुर्ग भिखारियों को बच्चा चोर होने के आरोप में पीटा गया |

Title:पानीपत में इस महिला का वीडियो बच्चा चोर होने के दावे के साथ फैलाया जा रहा है |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
