अवैध भवनों खिलाफ हुई अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई से जोड़कर चिराग पासवान का पुराना वीडियो हालिया भ्रामक दावे से वायरल…

Missing Context Political

पार्टी समर्थक की मां के निधन के बाद चिराग पासवान श्रद्धांजलि देने पहुंचे थें। उनके उसी समय के पुराने वीडियो को अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई से गलत रूप में जोड़ा जा रहा है। 

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लिए जा रहे एक्शन के मामले काफी दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक शख्स को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। इस बीच एक महिला भी दौड़ती हुई उनके पास आती है। यूज़र्स वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि चिराग पासवान उन लोगों से मिलने पहुंचे जिनके खिलाफ अतिक्रमण को लेकर नीतीश सरकार ने कार्यवाई की। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है…

चिराग पासवान मिलने पहुंचे उन सभी लोगों से जिनके घर बुलडोजर के द्वारा तोड़ दिया गया है

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को तोड़ा और फिर उसे गूगल लेंस के माध्यम से खोजा। परिणाम में हमें युवा बिहारी संतोष कुमार नामक फेसबुक प्रोफाइल पर वायरल वीडियो मिला, जिसे 4 सितंबर, 2025 को अपलोड किया गया था। इसके साथ कैप्शन लिखा था,”हाजीपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी के सहयोगी मनोहर चौधरी जी के माता जी के निधन के उपरांत अस्पताल पहुंचकर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर शोकाकुल परिजन से मुलाकात कर ढाढस बढाया। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।ॐ शांति।”

इससे इतनी बात तो यहीं साफ़ हो गई वायरल वीडियो इसी साल सितंबर महीने का है। यानी बिहार में चुनाव होने से पहले का है।

इसके बाद हमें वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरें Lok janshakti Party के एक्स हैंडल पर भी मिली, जिसे 5 सितंबर, 2025 को अपलोड किया गया था। कैप्शन के अनुसार, वायरल वीडियो उस दौरान का है जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सहयोगी मनोहर चौधरी के माता के निधन पर उनसे मिलने पहुंचे थे।

साथ ही हमें वायरल दावे से जुड़ी एक पोस्ट Lok Janshakti Party के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी शेयर की हुई मिली, जिसे 5 सितंबर 2025 में देख सकते हैं। स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो करीब तीन महीने पुराना है, जब वह अपनी पार्टी के एक सहयोगी के मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, वायरल वीडियो असल में उस वक़्त का है जब चिराग पासवान पार्टी समर्थक की मां के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उसी वीडियो को अवैध भवनों खिलाफ हुई हालिया अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई से जोड़कर भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है।

Avatar

Title:अवैध भवनों खिलाफ हुई अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई से जोड़कर चिराग पासवान का पुराना वीडियो हालिया भ्रामक दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result:Missing Context