चंद्रपुर गेस्ट हाउस के इलाके में बाघ ने हमला नहीं किया, झूठे दावे के साथ AI वीडियो वायरल…

False Social

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी अतिथि गृह इलाके में बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला किया और यह दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया है।

वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है…

बाघ का हमला, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग – ब्रह्मपुरी वन अतिथि गृह (जिला चंद्रपुर)

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

जांच के बाद पता चला कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे AI तकनीक से बनाया गया है।

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल दावे से जुड़ी रिपोर्ट्स को ढूंढना शुरू किया। पर हमें ऐसी कोई भी रिपोर्ट्स नहीं मिली, क्यूंकि अगर वाकई ऐसा हमला हुआ होता, तो यह बड़ी खबर बनती। लेकिन किसी भी आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है।

फिर रिवर्स इमेज सर्च करने पर यह पता चला कि वायरल वीडियो असली नही है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय कि आधिकारिक संस्था पीआईबी महाराष्ट्र का 7 नवंबर 2025 को किए गए ट्वीट के अनुसार, “चंद्रपुर वन विभाग के विश्रामगृह (अतिथि गृह) पर बाघ के हमले का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।”

चंद्रपुर जिला सूचना कार्यालय ने भी ट्वीट कर बताया कि “ब्रह्मपुरी वन विभाग के विश्रामगृह का यह वीडियो फर्जी है और इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से तैयार किया गया है।”

विभाग ने अपने ब्लॉग में लिखा कि “वन विभाग की जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पूरी तरह से AI तकनीक से बनाया गया है। हाल ही में ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं, लेकिन इस नकली वीडियो का उनसे कोई संबंध नहीं है।

मुख्य वन संरक्षक आर. एम. रामानुजम ने कहा कि इस वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे ऐसे झूठे और भ्रामक वीडियो पर भरोसा न करें।”

निष्कर्ष

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी अतिथि गृह इलाके में बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया। वायरल हो रहा सीसीटीवी वीडियो AI तकनीक से बनाया गया नकली वीडियो है, जिसे झूठे दावे के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

Avatar

Title:चंद्रपुर गेस्ट हाउस के इलाके में बाघ ने हमला नहीं किया, झूठे दावे के साथ AI वीडियो वायरल…

Fact Check By: Sagar Rawate  

Result: False