आधी रात में एक महिला की मदद करते आर्मी जवान का वीडियो स्क्रिप्टेड है

False Social

सड़क पर फंसी महिला की मदद करते हुए एक आर्मी जवान का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला लोगों से अपनी कार का टायर बदलने के लिए मदद मांगती है। लेकिन बाईक पर सवार एक लड़का महिला के साथ बदतमीजी करने लगता है। तभी सेना के एक जवान को आते देख वो भाग जाता है। इसके बाद जवान महिला को टायर बदलने में मदद करता है। 

इस वीडियो को असली घटना समझ कर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट के साथ लिखा है – “एक सैनिक कभी ड्यूटी से दूर नही होता।“

इंस्टाग्रामआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत हमने वायरल वीडियो को कीवर्ड से सर्च करने से की। हमें वायरल वीडियो एक फेसबुक पेज पर मिला। इस पेज पर स्क्रिप्ट ड्रामा और पैरोडी भी लिखा है।

वीडियो को बारीकी से देखने पर हमें क्लिप के नीचे कॉपीराइट थर्ड आई लिखा हुआ मिला। हमने गूगल पर थर्ड आई कॉपीराइट लिख सर्च करने पर हमें यूट्यूब चैनल मिला। जिसमें ऐसे कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं। 

हमने चैनल के अकाउंट में जाकर चेक करने पर हमने थर्ड आई यूट्यूब चैनल पर फनी, सीरियस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और इंफॉर्मेशनल कंटेंट बनाई जाती है। इस चैनल पर हमें वायरल वीडियो मिला।

जो की 16 फरवरी 2022 को पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि चैनल द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए यह वीडियो बनाया गया है। 

वीडियो के अंत में हमें एक डिसक्लेमर मिला जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जो की केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस तरह के और भी कई वीडियो इस चैनल पर देखे जा सकते हैं।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि सेना के जवान की मदद करने वाली महिला का वायरल वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है। वो असली जवान नहीं, बल्कि अभिनेता है।

Avatar

Title:आधी रात में एक महिला की मदद करते आर्मी जवान का वीडियो स्क्रिप्टेड है

Fact Check By: Saritadevi Samal 

Result: False