
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा कुछ लोगों को काबू करते और स्टेशन पर कार्रवाई करते देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है और दो को गिरफ्तार किया गया है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- जोधपुर में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर दो आतंकवादी ढेर दो गिरफ्तार हाई अलर्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली, जो 5 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विस्फोटों और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मॉक ड्रिल अभियान के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक व्यापक अभ्यास किया गया।
इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार कर जवाबी कार्रवाई का सफल प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर लाइव हिंदुस्तान पर रिपोर्ट मिली। 5 दिसंबर 2026 को इस मॉक ड्रिल पर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी।
आगे की जांच में हमें अमर उजाला की 6 दिसंबर 2025 की एक खबर मिली। इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया, “एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आतंकवादी हमला होने की परिकल्पना के आधार पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल हुआ।
इसमें एटीएस, डॉग स्क्वायड, जीआरपी, आरपीएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान दिखाया गया कि चार आतंकियों ने स्टेशन पर नागरिकों को बंधक बनाया, जिनमें से दो को ढेर किया गया और दो को पकड़ा गया।

ईटीवी भारत में प्रकाशित खबर के अनुसार आतंकी हमलों जैसे मामले को लेकर उत्तराखंड में नैनीताल जिले के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ। हमले के दौरान लोगों को सुरक्षित बचाने और आतंकियों को ढेर करने की मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मारने के साथ ही दो आतंकियों को पकड़ा भी है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकियों के पकड़े जाने का दावा झूठा है। वायरल वीडियो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई एक मॉक ड्रिल का है।
Title:उत्तराखंड के काठगोदाम में मॉक ड्रिल के वीडियो को आतंकी हमले का बताकर भ्रामक दावा वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


