
३० जून २०१९ को फेसबुक पर ‘जय हिंद’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट मे एक तस्वीर दी गयी है, जिसमे एक आदमी को पुलिस पकड़कर ले जा रही है | पोस्ट मे दी गयी तस्वीर में लिखा हुआ है – मिलिए मोहम्मद अफ़रोज़ से ये वहीँ दरिंदा है…. जिसने निर्भया से रेप करने के बाद उसके गुप्तांग(Private Parts)में लोहे का रॉड डालकर उसे बेरहमी से मार दिया था ! इसे इनाम के तौर केजरीवाल ने 10हजार रूपया और सिलाई मशीन दिया था कांग्रेस और मिडिया ने दिनरात एक करके इसे जेल से रिहा करवाया था | पोस्ट के विवरण में लिखा है – “अरविंद केजरीवाल जी अगर निर्भया की जगह आपकी अपनी बेटी होती तो तब भी क्या आप “मोहम्मद अफरोज़” को 10,000 रूपये और सिलाई मशीन देते ??? या फिर ज़्यादा पैसे देते ??? क्या कीमत लगाते आप अपनी बेटी के ज़लील होने की, उसकी असहाय दशा की , उसकी असहनीय पीड़ा की — अरविंद केजरीवाल “जी” ??? वैसे केजरीवाल “जी” आपकी नीचता और घटिया पन को देखते हुए लगता है कि आप जैसा गिरा हुआ आदमी —- नि:संकोच स्वयं ही अपनी बेटी को खुशी खुशी ‘किसी “मोहम्मद अफरोज़” के हवाले कर दे —– और फिर उसे “मुआवज़ा” भी दे —– आखिरकार मुस्लिम वोट और आप जैसे घटिया आदमी की बहुत ही निम्न स्तर की — गिरी हुई राजनीति का जो सवाल है | — केजरीवाल से भी अधिक नीच वह लोग हैं जो ऐसे राक्षस का समर्थन करते हैं | — निश्चित ही वह भी केजरीवाल के ही “नक्शे कदम” पर चलने वाले पिशाच होंगे |” | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘तस्वीर मे दिखाया गया व्यक्ति निर्भया बलात्कार मामले का दोषी मोहम्मद अफरोज है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट मे दी गयी तस्वीर को यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा | हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें है |
इस संशोधन मे हमें ‘HindustanTimes’ की २० अगस्त २०१५ को प्रकाशित और बाद में ११ दिसम्बर २०१५ को संशोधित की हुई ख़बर मिली, जिसमें उपरोक्त तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर मिली और इस ख़बर में लिखा है कि यह व्यक्ति विनय शर्मा है | निर्भया बलात्कार के मामले में ५ आरोपियों में से विनय शर्मा एक हैं | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |
HindustanTimesPost | ArchivedLink
अगर उपरोक्त तस्वीर में दिखाया गया व्यक्ति विनय शर्मा है तो मोहम्मद अफरोज कौन है और कहां है ? क्यों दिया केजरीवाल ने उसे १० हजार रुपये और सिलाई मशीन ? इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए हमने गूगल में अलग-अलग की वर्ड्स से ढूंढने लगे | हमारे द्वारा किये गए संशोधन के परिणाम आप नीचे देख सकते हैं |
1.Google Key Words : ‘Nirbhaya rape case culprits’
इस संशोधन में हमें Indiatoday द्वारा ५ मई २०१७ को प्रसारित ख़बर मिली, जिसमे १६ दिसम्बर २०१२ को घटी निर्भया के बलात्कार के बारे में पूरी जानकारी मिली | इस ख़बर में इस घटना से जुड़े सारे आरोपियों के बारे में बताया गया है | ५वे अंक पर ‘Juvenile’ यानी किशोर लिखा हुआ है | इस ख़बर के मुताबिक, इस १७ साल के किशोर को ३ साल की सज़ा सुनाई गयी थी | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
2. Google Key Words : ‘Nirbhaya’s Juvenile rapist’
इस संशोधन में हमें ‘Scoopwhoop’ नामक एक वेबसाइट में इस मामले पर ५ मई २०१७ की एक ख़बर मिली | इस ख़बर के मुताबिक निर्भय बलात्कार मामले का ६वा किशोर आरोपी का नाम मोहम्मद अफरोज बताया गया है | साथ में यह भी बताया गया है कि ३ साल की सज़ा पूरी करने के बाद उसे २० दिसम्बर २०१५ को रिहा कर दिया गया और अब वह दक्षिण भारत में किसी रेस्तरां में कुक का काम कर रहा है | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
Indianexpress और Indiatoday द्वारा भी यह ख़बर ५ मई २०१७ को प्रकाशित की गयी है, जिसे आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं |
IndianexpressPost | ArchivedLink
3. Google Key Words : ‘did kejriwal give 10 thousand to mohammad afroz’
इस संशोधन में हमें Quora नामक वेबसाइट का एक पेज मिला, जिसमे यह सवाल पुछा गया है और २९ अप्रैल २०१८ को जबाब में लिखा गया है कि किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम २०१४ (Juvenile Justice Board Act 2014) के अनुसार केजरीवाल सरकार यह धनराशी और सिलाई मशीन देने पर बाध्य थी | इस कानून के तहत कोई भी किशोर जब अपनी सजा खत्म करता है, तो उसके भविष्य निर्माण के लिए १० हजार रुपये की धनराशी और एक सिलाई मशीन दी जाएगी | पूरे जवाब को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
4. Google Key Words : ‘Juvenile justice board act for giving 10 thousand rupees and a sewing machine’
Indiatimes द्वारा १७ दिसम्बर २०१५ को प्रसारित एक ख़बर में भी लिखा गया है कि उच्च न्यायालय ने इस किशोर को १० हजार रुपये की धनराशी देने का फैसला किया है और एक NGO द्वारा एक सिलाई मशीन देने का इंतज़ाम किया जायेगा, जिसकी मदद से वह किशोर एक सिलाई का दूकान भाड़े पर लेकर कमाई शुरू कर सके | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
इस संशोधन से हमें साफ़ पता चलता है की उपरोक्त चित्र में दिखाया गया व्यक्ति मोहम्मद अफरोज नहीं बल्कि विनय शर्मा है | मोहम्मद अफरोज किशोर अपराधी होने के वजह से उसकी पहचान गुप्त रखी गयी है और ख़बरों में कहीं भी उसकी तस्वीर नहीं दी गयी है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से हम इस निष्कर्ष पर आते हैं कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘तस्वीर मे दिखाया गया व्यक्ति निर्भया बलात्कार मामले का दोषी मोहम्मद अफरोज है |’ ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर विनय शर्मा की है |

Title:क्या तस्वीर में दिखाया गया व्यक्ति मोहम्मद अफरोज है, जिसे निर्भया बलात्कार घटना में गिरफ्तार किया गया था ? जानिये सच |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
