
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हूई एक छोटी बच्ची बेहोश होते हुए नज़र आ रही है।
वीडियो के साथ ग्राफिक और कॅप्शन में लिखा है की,
स्कूल में 100 उठक-बैठक की सज़ा के बाद 8 साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत |
अनुसंधान से पता चलता है कि…
कीवर्ड सर्च से जानकारी मिली की, वायरल वीडियो 11 महीने पुराना है |
दिव्य भास्कर ने जनवरी 2025 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यही वीडियो साझा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, “गुजरात के अहमदाबाद के थलतेज क्षेत्र में तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची की छाती में तेज़ दर्द हुआ, जिसके बाद वह लॉबी में रखी कुर्सी पर बैठी-बैठी अचानक गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि उसकी मौत हृदयाघात के कारण हुई।”

रिपब्लिक वर्ल्ड पर भी यही वीडियो इसी जानकारी के साथ शेयर किया गया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
पालघर की घटना
महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक महिला शिक्षिका ने 13 वर्षीय छात्रा को स्कूल में देर से आने पर 100 बार उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और मुंबई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी शिक्षिका को वसई के सतीवली स्थित निजी स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत ‘ग़ैर-इरादतन हत्या’ का मामला दर्ज कर शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिक जानकारी आप बीबीसी की विस्तृत रिपोर्ट में पढ़ सकते हैं।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह स्पष्ट है कि, वायरल वीडियो दरअसल जनवरी 2025 में अहमदाबाद के एक स्कूल में हुई घटना का है। जिसे पालघर की हाल की घटना से जोडकर भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।
Title:स्कूल में बच्ची को दिल का दौरा पड़ने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल, पढ़ें पूरा सच्च
Fact Check By: Sagar RawateResult:Missing Context


