इटली में आई बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी में बाढ़ के दावे से वायरल…

False Natural Disaster

बाढ़ का यह वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी का नहीं है। यह जुलाई महीने में आई इटली की बाढ़ का वीडियो है।

इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से लोग परेशान हैं। जहां अभी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही हुई तो वहीं दूसरी तरफ किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकार मच गया। इसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी के तेज बहाव को देखा जा सकता है। यूजर्स इसे शेयर करते हुए यह दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी का है। वायरल वीडियो इस कैप्शन के साथ है…

हे भगवान अब बचालो इस गुप्तकाशी को उत्तराखंड का ये आपदा है

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में गूगल लेंस से फ्रेम लेकर वायरल वीडियो को सर्च करना शुरू किया।परिणाम में हमें यह वीडियो Roya News English के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया हुआ मिला। यहाँ पर वीडियो को 1 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया है। इसके साथ दी गई जानकारी के अनुसार, भारी वर्षा के बाद बार्डोनेचिया में प्रलयकारी बाढ़ गई।

हमें डेली मेल की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली, जिसे 1 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया था। यहां पर वीडियो को इटली के बार्डोनेचिया का बताया गया है।

डेली मेल के यूट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो को देख सकते हैं, जिसके अनुसार इटली में आई बाढ़ का वीडियो है यह पता चलता है।

द सन ने भी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया है। इसमें भी यहीं बताया गया कि ,”उत्तरी इटली में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिस कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई। बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।”

निष्कर्ष 

इस प्रकार से हमें मिली साक्ष्य यह स्पष्ट करते हैं कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में वीडियो इटली के बार्डोनेचिया में आई बाढ़ का है, जिसे उत्तराखंड के गुप्तकाशी में आई बाढ़ का वीडियो बता कर भ्रामक दावा किया जा रहा है।

Avatar

Title:इटली में आई बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी में बाढ़ के दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False

Leave a Reply