कन्हैया का वायरल वीडियो दो साल पुराना, राहुल गांधी को लेकर नहीं कही थी यह बात….

Misleading Social

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कन्हैया कुमार को कहते हुए सुना जा सकता है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। लोकतंत्र में वोट तय करेगा।वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बिहार बंद वाले विवाद के बाद कन्हैया कुमार ने भाषण देते हुए राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ये राहुल गांधी को क्यूं गरिया रहे हैं कन्हैया कुमार? पार्टी बदलने वाले हैं क्या? अब राहुल गांधी भी समझ गए होंगे. हर लाल झंडा वाला वफादार नहीं होता

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो को अलग अलग की-वर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया। परिणाम में  हमें वीडियो का लंबा वर्जन वन इंडिया हिंदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 28 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था।इससे ये साफ है कि वीडियो हाल ही का नहीं है।

 वीडियो में 26.47 मिनट से सुना जा सकता है कि वो लोकतंत्र और संविधान को लेकर बात कर रहे होते हैं। स्पीच में कई बार वो कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीफ करते हुए भी नजर आते हैं।

वीडियो में 25.42 मिनट से कन्हैया कुमार को कहते हुए सुना जा सकता है, “गांधीवादी एक तरीका है सत्य को किसी गवाही की जरूरत नहीं होती है और गांधीवादी तरीका ये होता है कि आपको बोलने की जरूरत नहीं है। एक्शन ही आपका कम्युनिकेशन होना चाहिये। आपके एक्शन में वो सभी बातें दिखनी चाहिए। एक बात कहिये मैं एक बहुत महंगा शर्ट पहन कर के मोटा-मोटा सोना का सिकड़ी पहनकर के पांच करोड़ का गाड़ी ले करके आपके पास आऊं और मंच पर खड़ा होकर के गरीबी पर भाषण दूं। आप हम पर भरोसा कीजिएगा। एक्शन ही कम्युनिकेशन होता है। हमको अपने एक्शन को कम्युनिकेशन बनाना पड़ेगा और हमारा कम्युनिकेशन बिल्कुल साफ है कि यह देश सबका था, सबका है और सबका रहेगा। यह हमारा संकल्प है। हमारा संकल्प है कि इस देश में पैदा होने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे उसकी जाति कुछ भी हो, इस देश में पैदा होने वाला कोई भी इंसान चाहे, उसका लिंग कुछ भी हो,  इस देश में पैदा होने वाला कोई भी मनुष्य चाहें, उसका धर्म कुछ भी हो, वो इस देश का नागरिक है  और नागरिक होने का मतलब होता है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। लोकतंत्र में वोट से तय होगा कि हमारा शासक कौन बनेगा। और ये जो लोकतंत्र है, ये लोकतंत्र ही भारत की बुनियाद है। इस लोकतंत्र को बचाने का काम यूथ कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को करना होगा।

हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अधुरे वीडियो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

कन्हैया ने खुद को बताया राहुल गांधी का सिपाही वीडियो में 13:22 

मिनट की अवधि पर वह कहते हैं। ” हमें गर्व से यह बात कहनी चाहिए कि हम मल्लिकार्जुन खरगे के सिपाही हैं। हमको गर्व से यह बात कहना चाहिए कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं। क्योकि राहुल गांधी ने कहा है, डरो मत।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो इंडियन यूथ कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी मिला। वीडियो को 27 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था।  यह वीडियो बेंगलुरु में हुए भारतीय युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम का है। 

https://www.facebook.com/share/v/15ax6qtsHo

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के हमने पाया कि , ये वीडियो जुलाई 2023 का है, जब कन्हैया कुमार ने बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बीजेपी के खिलाफ भाषण दिया था।

Avatar

Title:कन्हैया का वायरल वीडियो दो साल पुराना, राहुल गांधी को लेकर नहीं कही थी यह बात….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply