
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सियासी पार्टियों का धुआंधार प्रचार जारी है। इसी को जोड़ कर एक वीडियो वायरल हुआ है जो किसी मैदान में भारी जान सैलाब को दिखा रहा है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि ये विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के समर्थन में पहुंचे लोगों की भीड़ का है। जो उनके प्रति एक जनाधार को दर्शा रहा है। वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया जा रहा है…
भाजपा मुक्त भारत हो चुका है। अब सिर्फ नजर गुजरात और मध्यप्रदेश पर है। फिर देखो कौन रोकता है राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनने से।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में वीडियो से तस्वीर ले कर उसे गूगल लेंस से ढूंढा। परिणाम में हमें होसन्ना फेलोशिप नाम के एक फेसबुक पेज वायरल वीडियो फेसबुक रील के तौर पर मिला। वीडियो 11 मार्च 2024 का है जिसके साथ टेक्स्ट में होसन्ना मिनिस्ट्रीस की ओर से आयोजित टैबरनेकल का 47वां अंतर्राष्ट्रीय पर्व सफलतापूर्वक पूरा हुआ ऐसा लिखा गया है।
इससे हमें इतना तो पता चला कि वायरल वीडियो विपक्षी गठबंधन का बिलकुल भी है। मिली जानकारी की मदद से हमने आगे यह पता लगाया कि होसन्ना मिनिस्ट्रीस एक ईसाई संगठन है। जो हर साल मार्च में एक कार्यक्रम का आयोजन करता है।
इसका हेडक्वार्टर आंध्र प्रदेश के गुन्टूर शहर में है। इस बार भी फीस्ट ऑफ टैबरनेकल्स नामक पर्व के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी तादाद में लोगो की भीड़ उमड़ी थी। फीस्ट ऑफ टैबरनेकल्स यहूदियों का एक त्योहार है जो पूरे एक हफ्ते चलता है। इसे ईसाई मनाते हैं और बड़ी संख्या में इस त्योहार के दौरान इजरायल जाते हैं।
इसके बाद हमने होसन्ना मिनिस्ट्रीस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस प्रोग्राम संबंधित पोस्ट देखें।
https://www.instagram.com/hosannaministries_official
8 मार्च, 2024 को इस अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो में वायरल क्लिप दिखाई दे रहा है।
होसन्ना मिनिस्ट्रीस के यूट्यूब चैनल पर इस सभा के वीडियो देखे जा सकते हैं।
इस प्रकार हमने देखा कि वायरल वीडियो को गलत और भ्रामक दावे से फैलाया गया है, जो असल में एक ईसाई कार्यक्रम में उमड़े लोगों की भारी भीड़ का है।
निष्कर्ष-
तथ्यों के जांच के पश्चात यह पता चलता है कि भारी जनसैलाब को दिखाता वायरल वीडियो INDIA गठबंधन के नाम पर झूठे दावे से वायरल है। वीडियो आंध्र प्रदेश में हुई एक ईसाई प्रार्थना सभा का जहां पर कइयों की संख्या में लोगो का हुजूम उमड़ा था।

Title:ईसाई प्रार्थना सभा में जुटे लोगों की भीड़ के वीडियो को विपक्षी गठबंधन की रैली में उमड़ी भीड़ का बताया जा रहा है…
Written By: Priyanka SinhaResult: False
