बंगाल का एक पुराना वीडियो कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के रूप में वायरल|

False Political

इस वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो 2022 पश्चिम बंगाल से है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से फ़ैल रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक में गुलबर्गा नॉर्थ का है, जहां कांग्रेस पार्टी पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए फर्जीवाड़ा किये जाने के आरोप है।

वीडियो में मतदान कर्मी को वोट देने आये हुए लोगो को ईवीएम तक जाने नहीं दे रहे है और खुद एक वोट डालते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो को कर्नाटक चुनाव के समय का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “गुलबर्गा नॉर्थ कांग्रेस पार्टी के एक व्यक्ति द्वारा लगभग 6000 वोटों से एक मुस्लिम बूथ पर फर्जी मतदान किया गया। अब वह चंदू पाटिल के कब्जे में है और कांग्रेस विधायक के फिर से चुनाव या अयोग्यता की मांग कर रहा है।”

ट्विटर लिंक  । आर्काइव लिंक  

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच में फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया है कि वायरल वीडियो का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं हैं। इस वीडियो को TV9 Bangla Live ने 27 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को बंगाल के नगर निगम चुनाव के समय का है।

वीडियो के विवरण में दिए गये जानकारी के अनुसार ये घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दमदम इलाके की है। यह प्रक्रिया लेक व्यू स्कूल में हुए वोटिंग का है जिस समय मतदान केंद्र में मौजूद कर्मचारी ने वोटर्स को अन्दर जाने से रोका और उनके जगह खुद वोट डाल देता है। इसमें वार्ड नंबर 33 के बूथ नंबर 108 में हुए प्रक्रिया के बारें बताया गया है।

न्यूज वेबसाइट खबर 24×7 पर भी यह खबर इसी जानकारी के साथ प्रकाशित मिली। आगे हमें ये वीडियो 27 और 28 फरवरी 2022 को भाजपा और कांग्रेस बंगाल ने आपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि ये घटना बंगाल से है।

क्योंकि ये वीडियो इन्टरनेट पर फरवरी 2022 से उपलब्ध है इसका कर्नाटक चुनाव या उसके नतीजों से कोई संबंध नहीं है।

आगे हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च कर ये ढूँढने की कोशिश की क्या गुलबर्गा उत्तर विधानसभा सीट से किसी चुनावी धोखाधड़ी का रिपोर्ट किया गया। हालांकि, हमें गुलबर्गा उत्तर में इस तरह के बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

निष्कर्ष- 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है। इस वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो फरवरी 2022 में बंगाल के नगर निगम चुनाव से समय का है।

Avatar

Title:बंगाल का एक पुराना वीडियो कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के रूप में वायरल|

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False