
एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक अंतरिक्ष यात्री को कूदते हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया के एक वैज्ञानिक है। जिन्होंने 1236 किलोमीटर की यात्रा 4 मिनट 5 सेकंड में पूरी की।
वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है,“ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष से 128000 फुट ऊपर से कूदा और 1236 किलोमीटर की यात्रा 4 मिनट 5 सेकंड में पूरा करके पृथ्वी पर पहुंचा उसने पृथ्वी को घूमता हुआ स्पष्ट देखा अचंभित कर देने वाला वीडियो देखें।“
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो को देखने पर हमने पाया कि उसमें बी.बी.सी. दिखायी दे रहा है। उसको आधार बनाकर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो बी.बी.सी. स्टूडियो के चैनल पर 17 मार्च 2016 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि रेड बुल स्पेस डाइव के तहत फेलिक्स बॉमगार्टनर ने अंतरिक्ष से छलांग लगायी। आपको बता दें कि फेलिक्स बॉमगार्टनर एक ऑस्ट्रियाई स्काईडाइवर है।
इसके साथ दी गयी जानकारी को आधार बनाकर हमने आगे की जाँच की। हमें बी.बी.सी. न्यूज़ के वेबसाइट पर 14 अक्टूबर 2012 को इस बारे में जानकारी प्रकाशित की हुई मिली। उसमें बताया गया है कि फेलिक्स बॉमगार्टनर ने न्यू मैक्सिको से 1,28,100 फीट ऊपर से एक गुब्बारे से छलांग लगायी। उस दौरान उन्होंने सबसे बड़े फ्रीफॉल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने यह छलांग 9 मिनट 3 सेकंड में खत्म की। इसमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने समताप मंडल याने की स्ट्रेटोस्फियर से छलांग गया थी।
आप इस रेड बुल स्पेस डाइव का पूरा वीडियो 16 अक्टूबर 2012 को रेड बुल के चैनल पर शेयर किया हुआ देख सकते है।
उपरोक्त दी गयी जानकारी से आपको समझेगा कि वायरल दावे में इस डाइव के बारे में दिये गये तथ्य गलत है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। फेलिक्स बॉमगार्टनर ने 1,28,100 फीट ऊपर से छलांग लगायी थी। वह छलांग उन्होंने 4 मिनट 5 सेकंड में नहीं बल्की 9 मिनट 3 सेकंड में खत्म की थी। और फेलिक्स बॉमगार्टनर ऑस्ट्रियाई स्काईडाइवर है।

Title:ऑस्ट्रियाई स्काईडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर के रेड बुल स्पेस डाइव के वीडियो को भ्रामक तथ्यों के साथ वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: Partly False
