क्या भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है?

False Political

श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। इस खबर की पुष्टि हमने भाजपा प्रवक्ता व श्रीकांत शर्मा के दफ्तर से की है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। खबर में यह कहा जा रहा है कि भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इंटरनेट पर लोग इस खबर को पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय सचिव/उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक


Read Also: शिवा गुर्जर हत्याकांड में सांप्रदायिक कारण नहीं; गलत दावे के साथ पोस्ट वायरल


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस खबर की जाँच करने के लिये फैक्ट क्रेसेंडो ने भाजपा के प्रवक्ता हरिश चंद्र श्रीवास्तव से संपर्क किया और उनसे इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने हमें बताया कि, “यह खबर सरासर गलत है। भाजपा में अगर इस तरह का कोई निर्णय होता है तो उसकी आधिकारिक विज्ञप्ति केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी की जाती है। तो जब तर पार्टी से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती है ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिये।

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा के दफ्तर में अंकुश त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने हमें यही बताया कि “यह खबर गलत है। भाजपा ने वर्तमान में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर आगे ऐसा कुछ होता है तो पार्टी उसकी आधिकारिक रूप से घोषणा करेगी। 

आपको बता दें कि वर्ष 2019 से लेकर अभी तक उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह है।


Read Also: गन्ने के जूस की मशीन उठा कर ले जा रहे सरकारी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के है; जयपुर के नहीं


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही खबर के साथ किया गया दावा गलत है। भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया है।

Avatar

Title:क्या भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है?

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False