१६ फरवरी २०१९ को फेसबुक पर एक विडियो ने काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया, इस वीडियो को फेसबुक पर बहुत सारे व्यूज मिले हैं| विडियो के हैडलाइन में यह लिखा गया है कि “मिशन शुरू हुआ,3 आतंकवादी मारे गए”| इस विडियो के द्वारा यह दावा की जा रहा है कि १४ फरवरी, २०१९ को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले का बदला लिया जा रहा है| हादसे में ४४ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की मृत्यु व कई जवान घायल हुए| साझा किये हुए विडियो में यह देखा जा सकता है कि भारतीय सेना तीन आतंकवादियों को मारकर चादर मे लेके जा रहे है|
फेसबुक पर यह विडियो काफ़ी तेजी से साझा की जा रही है|
क्या है इस विडियो का सच
हमारे द्वारा तथ्यों की जांच करने पर हमने पाया कि फेसबुक पर वायरल किये गए विडियो को यूट्यूब पे पुलवामा हमला (१४ फरवरी २०१९) होने के काफ़ी पहले अपलोड किया गया था|
इस विडियो को १२ दिसंबर २०१८ सुरेश कोहली नमक यूट्यूब यूजर के अकाउंट के द्वारा अपलोड किया गया था|
इसी विडियो को बिपिन पांडे इंडियन नमक यूट्यूब यूजर ने ८ फरवरी २०१९ को अपलोड की गयी थी|
आर्काइव लिंक
तीसरी बार टू आईज नामक एक यूट्यूब अकाउंट द्वारा १३ फरवरी २०१९ को अपलोड की गयी थी|
आर्काइव लिंक
निष्कर्ष: तथ्यों कि जांच करने पर हमने पाया कि यह विडियो को पुलवामा हमले के संदर्भ में भ्रमित तरीके से लोगों के पास साझा किया जा रहा है| हमने पोस्ट को गलत पाया है क्योंकि इस विडियो को पुलवामा हमले से काफ़ी पहले ही अपलोड किया गया था|
![]() |
Title: मिशन शुरू हुआ,तीन आतंकवादी मारे गए- जानिए क्या है सच Fact Check By: Drabanti Ghosh Result: False |



