योगी आदित्यनाथ ‘धुरंधर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं पहुंचे ? पुराना वीडियो वायरल ….

Misleading Social

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  एक वीडियो शेयर कर  दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा सांसद रवि किशन के साथ फिल्म धुरंधर 2 की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे हैं।  वीडियो में योगी आदित्यनाथ को कहीं जाते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- धुरंधर 2 का स्पेशल शो देखने पहुंचे भारत के असली धुरंधर 🔥

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें महाराष्ट्र के वर्तमान सीएम ‘Devendra Fadnavis’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 7 जनवरी 2023 को शेयर किया गया था।

मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो सीएम योगी के मुंबई दौरे का है। वीडियो में वायरल वीडियो वाले हूबहू लोगों को भी देखा जा सकता है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें  दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 4 जनवरी 2023 को प्रकाशित मिली । रिपोर्ट के अनुसार, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।

 इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया था और कई फिल्मी कलाकारों से मुलाकात भी की थी।”

जांच में आगे हमें दावे से जुड़ी पोस्ट न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। पोस्ट को 4 जनवरी 2023 को शेयर किया गया था। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। सीएम शिंदे, उप मुख्यमंत्री फड़नवीस, यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और गोरखपुर के सांसद रवि किशन मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ को अन्य राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलते हुए भी दिखाया गया है।

हमें इस घटना से जुड़ी कुछ अन्य न्यूज़ रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें तस्वीरों में साफ़ तौर पर वही पहनावा दिख रहा है जो वायरल वीडियो में नज़र आया था। जनवरी 2023 में छपी इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए मुंबई के राजभवन गए थे। 

अंत में हमने वायरल वीडियो और हमें मिली तस्वीरों का विश्लेषण किया, जिससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल ही का नहीं है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सीएम योगी के ‘धुरंधर-2’ फिल्म देखने जाने के दावे से वायरल वीडियो पुराना है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तीन साल पुराना है।

Result Stamp

Title: योगी आदित्यनाथ ‘धुरंधर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं पहुंचे ? पुराना वीडियो वायरल ….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply