डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पुरानी मुलाकात का वीडियो 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़ वायरल….

Missing Context Political

देश में मोदी सरकार फिर से आने के बाद सोशल मीडिया पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें वो कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद चंद्रबाबू नायडू ने डीके शिवकुमार से मुलाकात की। 

वायरल पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है- असली खेल अब शुरू होगा। डीके शिवकुमार जी और चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात हुई। बात चीत भी हुई अब देखना है कितने दिन ,मोदी सरकार टिकती है !

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्ड का इस्तेमाल किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें मैंगो न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो 29 दिसंबर 2023 को प्रसारित  हुआ है। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो पुराना है, हाल का नहीं है। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है- डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चंद्रबाबू से मुलाकात की, एपी चुनाव 2024,  टीडीपी,  मैंगो न्यूज़। 

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें द न्यू इंडियन  एक्सप्रेस में मिली। प्रकाशित खबर में वायरल वीडियो की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक नायडू ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड किया था और वे कुप्पम जा रहे थे जबकि शिवकुमार, कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर जा रहे थे। इसी बीच उनकी ये मुलाकात हुई थी। 

वहीं एनडीटीवी (आर्काइव) की रिपोर्ट के अनुसार, टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात महज संयोग थी और इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी पार्टी आई.एन.डी.आई.ए. में शामिल होगी। बाद में नायडू की टीडीपी ने 16 सांसदों के साथ बीजेपी को समर्थन दे दिया । इस खबर को यहां, यहां और यहां पर देखा जा सकता है। 

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पुरानी मुलाकात के वीडियो को 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़ कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  

Avatar

Title:डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पुरानी मुलाकात का वीडियो 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़ वायरल….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Missing context