होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी के वीडियो को तरुण हत्याकांड से जोड़कर  वायरल…

Misleading Political

होली के दिन दिल्ली के द्वारका स्थित उत्तम नगर इलाके में पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इस कहासुनी के दौरान तरुण खटीक नाम के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में CM योगी को गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को  शेयर कर दावा  किया जा रहा है कि CM योगी तरुण के परिवार से मिलने उनके घर गए थे।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- तरूण भाई को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आये माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 

फेसबुकआर्काइव

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें ‘Local News Gorakhpur’ नाम के फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो को 2 मार्च 2026 को शेयर किया गया था।

कैप्शन के अनुसार, “Gorakhpur/श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामिल होकर फूलों और गुलाल की होली खेली। 

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और पूरे क्षेत्र में रंग, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।”

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर  हमें वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरें गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी मिलीं।

तस्वीरों को 2 मार्च 2026 को शेयर किया गया था। कैप्शन के अनुसार, तस्वीरें गोरखपुर में हुए होलिका दहन उत्सव की हैं।

गोरखपुर में हुए इस होलिका दहन कार्यक्रम का वीडियो हमें सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 2 मार्च 2026 को शेयर किया गया था।

बता दें कि गोरखपुर के पांडेयहाता में 99 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2026 के भव्य होलिका दहन और भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने नरसिंह भगवान की आरती की और अबीर-गुलाल लगाकर लोगों को बधाई दी। इस उत्सव में रवि किशन सहित भारी संख्या में भक्त और कार्यकर्ता शामिल हुए, जो आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सीएम योगी के  वायरल हो रहे वीडियो का तरुण खटीक हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो गोरखपुर में हुए होलिका दहन कार्यक्रम का है, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Result Stamp

Title: होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी के वीडियो को तरुण हत्याकांड से जोड़कर वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply