इस वीडियो में महिपालपुर के CISF जवान द्वारा अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली नहीं मारी गई है, दावा पूरी तरह फर्जी है… 

False Social

यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि ब्राज़ील का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी  को बेरहमी से गोली मारते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के महिपालपुर में CISF के एक जवान को अपनी पत्नी के प्रेमी के बारे में पता चला, जिसके बाद उसने उन दोनों को गोली मार दी।

वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि “महिपालपुर दिल्ली में CISF के जवान की बीबी अपने बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी गलत काम जवान ने रंगे हाथ पकड़ा और दोनों को जान से मार दिया।”

फेसबुक पोस्टआर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो को छोटे कीफ्रेम्स  में तोड़कर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें ब्राज़ील की एक वेबसाइट फ़नोतिशिअस पर इस वीडियो से संबंधित जानकारी मिली। रिपोर्ट के अनुसार ये मामला 12 अगस्त 2024 का है जो ब्राज़ील स्थित मीनास जेराइस नामक राज्य में घटित हुआ था। खबर के मुताबिक वीडियो में एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है जिसे ड्रग डीलर की पत्नी के साथ संबंध बनाने के बाद 13 राउंड गोली मारी गई। उस व्यक्ति को उसके अवैध संबंध के चलते बिस्तर पर नग्न अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि ड्रग डीलर को बताया गया था कि उसकी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के घर में घुसते हुए देखा गया था। ईर्ष्या से भरकर, उसने खुद को हथियारबंद कर लिया और एक साथी के साथ उस स्थान पर गया, जहाँ उसने अपने जीवन का सबसे विनाशकारी दृश्य देखा और उस व्यक्ति को गोली मार दी।

इसके आलावा,  हमें एक पुर्तगाली आउटलेट पोर्टल टुकुमा की मीडिया रिपोर्ट मिली, जिसमें 15 अगस्त, 2024 को यही वीडियो दिखाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो एक ऐसे व्यक्ति के बारे में था जिसे ड्रग डीलर की पत्नी के साथ बिस्तर पर पकड़े जाने के बाद 13 बार गोली मारी गई थी। गवाहों के अनुसार, यह उसका अपना साला हैं। यह मामला इटापेसेरिका, मिनस गेरैस में हुआ था। अमज़ोनस 365 ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था|

इसके अलावा, गूगल पर महिपालपुर दिल्ली में CISF के जवान की बीबी के अवैध संबंध के चलते उनके बॉयफ्रेंड को मारने के खबर के बारें में ढूँढा जिसके परिणाम से हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली|

निष्कर्ष- 

जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है|  वीडियो में बिस्तर पर आदमी के साथ दिख रही औरत को बेरहमी से गोली मारे जाने का वीडियो महिपालपुर के CISF जवान का नहीं है, जिसे अपनी पत्नी के प्रेमी के बारे में पता चला, और उसने उन दोनों को गोली मार दी। यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि ब्राज़ील का है।

Avatar

Title:इस वीडियो में महिपालपुर के CISF जवान द्वारा अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली नहीं मारी गई है, दावा पूरी तरह फर्जी है…

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False