८ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘अपनी ख़बरें’ नामक एक पेज पर एक खबर साझा की गई है | खबर की हैडलाइन में लिखा है कि, सगी बहनों ने कर ली अपने भाई से शादी. अब दोनों एक साथ मां बनी | खबर में एक तस्वीर भी दी गई है, जिसमे एक दूल्हा व उसके दोनों बाजु दो दुल्हनें दिखाई देती है |

क्या सच में ऐसा है? आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि...

हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें गूगल से जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हम ‘द नेशन’ द्वारा प्रसारित एक लेख मिला | ३० नवम्बर २०१५ के इस लेख में हमें उपरोक्त खबर में साझा तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर मिली | लेख की हैडलाइन में लिखा है कि, दो चचेरी बहनों के साथ एक ही दिन विवाह करने वाले शख्स को पाकिस्तान में लाइव मीडिया कवरेज व नायक जैसा सम्मान मिलता है | लेख में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, जिन दो लड़कियों से इस शख्स ने शादी की है, वह उसकी चचेरी बहनें है, ना की सगी |

ARCHIVE NATION

इसके अलावा हमें स्तंभकार तारेक फतह का एक ट्वीट भी मिला | २० अक्तूबर २०१८ को किये इस ट्वीट में भी उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि, पाकिस्तान में एक शख्स ने अपनी दो चचेरी बहनों से एक ही दिन शादी रचाई |

ARCHIVE TWEET

खबर में लिखा है कि....

आइये अब देखते है ‘अपनी ख़बरें’ की खबर में क्या लिखा है |

खबर में स्पष्ट रूप से कहा है कि, “जानकारी के लिए बताते चलें की इस लड़के का नाम अजहर हैदरी था जिसकी बचपन में ही अपनी चचेरी बहन हुमैरा कासिम से सगाई हो गई थी लेकिन जब वह जवान हुआ तब उसे अपनी चचेरी बहन रूमाना असलम से प्यार हो गया। दोनों लड़कियां रिश्ते में लड़के की चचेरी बहन लगती हैं। एक लड़की जहाँ लड़के के मामा की बेटी है वहीं एक लड़की लड़के के चाचा की बेटी है |”

इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि, जिन दो लड़कियों ने अजहर हैदरी नामक एक ही शख्स से ब्याह रचाया, उनमे से एक उसकी चचेरी बहन है और दूसरी ममेरी बहन है | यानि यह दोनों लड़कियां आपस में सगी बहनें नहीं है |

खबर में इस बात का खुलासा तो किया गया है कि, दोनों लड़कियां दुल्हे की सगी बहनें नहीं है, मगर हैडलाइन में कहा गया है कि, दो सगी बहनों ने कर ली अपने भाई से शादी, जो की गलत है | क्योंकि, इसी खबर के मुताबिक, यह लड़कियां उसकी सगी बहनें नहीं है | लिहाजा यह मामला गलत शीर्षक (False Headline) का बनता है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त खबर में फोटो के साथ दी गई हैडलाइन कि, “दो सगी बहनों ने कर ली अपने भाई से शादी |” सरासर गलत है | क्योंकि दोनों लड़कियां आपस में सगी बहनें नहीं, बल्कि लड़के की चचेरी व ममेरी बहनें है |

Avatar

Title:क्या दो सगी बहनों ने अपने ही भाई से शादी कर डाली ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False Headline