ऑटो रिक्शा में बैठी युवती से अभद्रता करते युवक का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…..

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को चलती सड़क पर ऑटो में बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह बिहार की एक वास्तविक घटना है। वहीं वीडियो साझा करते हुए आक्रोश जताया जा रहा है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- वायरल ऑटो वीडियो पर अपडेट जिस वीडियो को छेड़खानी की घटना बताकर शेयर किया जा रहा था, वह असली घटना नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड प्रैंक वीडियो निकला। वीडियो में दिख रहे विकास कुमार और प्रिया पटेल ने खुद को कंटेंट क्रिएटर बताते हुए साफ किया है कि यह वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया गया था।  अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो उन्होंने माफी भी मांगी है।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो से तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें विकास कुमार नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। 

अधिक जांच करने पर वायरल वीडियो जैसे ही अन्य वीडियो अपलोड किए हुए मिले। इनमें से कई स्क्रिप्टेड क्लिप लगते हैं जिनमें वही लड़का और लड़की शामिल हैं।

हमें उसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22 फरवरी 2026  को अपलोड किया गया एक और वीडियो भी मिला। इसमें वही लड़का और लड़की हैं जो वायरल क्लिप में दिख रहे हैं। इस वीडियो में, वे खुद को कंटेंट क्रिएटर बताते हैं और अपनी पहचान विकास और प्रिया पटेल बताते हैं।  इस वीडियो में विकास कुमार ने प्रिया पटेल के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग किया है।

 वीडियो में, दोनों ने बताया कि वायरल क्लिप स्क्रिप्टेड थी और यह कोई असली घटना नहीं है।

 उन्होंने जनता से माफी मांगी और अगर वीडियो से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने पर खेद जताया।

इसके अलावा 22 फरवरी 2026 को, उसी इंस्टाग्राम हैंडल पर ज़ी बिहार झारखंड की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें साफ किया गया कि दोनों दोस्त हैं जो एक जैसा स्क्रिप्टेड कंटेंट बनाते हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ऑटो में बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करते युवक का यह वीडियो असली घटना नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है।

Avatar

Title:ऑटो रिक्शा में बैठी युवती से अभद्रता करते युवक का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…..

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply