सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर सवार दो लोग अचानक सड़क के बीचों-बीच एक गहरे गड्ढे में गिरते हैं। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि यह घटना भारत में हुई है। वहीं इस दुर्घटना के लिए सरकार की आलोचना भी की जा रही है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- भारतीयों से इतना अधिक कर वसूलने का क्या फायदा??अस्पताल के बिल के साथ निःशुल्क तैराकी और रोमांच।अमेरिकी मानक से बेहतर सड़कें उपलब्ध कराने के लिए नितिन गडकरी को धन्यवाद। लगे रहो मुन्ना भाई !!
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें ‘Lankadeepa’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को 19 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल का नहीं है।
प्रकाशित जानकारी के अनुसार ये घटना श्री लंका की है।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें अन्य कई वेबसाइट पर मिली। जिन्हें यहां,यहां और यहां पर देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार घटना श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। गोथातुवा इलाके में एक व्यक्ति अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी वे सड़क के बीचों-बीच पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। बाद में आस-पास खड़े लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
बताया जाता है कि गड्ढा करीब 16 फीट गहरा था और पानी की पाइप फटने की वजह से सड़क पर पानी भर गया था। घटना के कई दिनों बाद भी गड्ढा भरा नहीं गया था।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , सड़कों के खस्ता हाल के लिए सरकार पर तंज कसते हुए जिस वीडियो को शेयर किया जा रहा है वो असल में भारत नहीं बल्कि श्री लंका का है।
Title:श्रीलंका में बाइक सवारों के गहरे गड्ढे में गिरने का वीडियो भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक व्यक्ति…
एक बुजुर्ग पर गाय के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो के साथ…
सोशल मीडिया पर धरती से विलुप्त हो चूके एक डायनासोर का वीडियो तेजी से वायरल…
मटन पार्टी को लेकर पीएम मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है। ललन…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि…
सोशल मीडिया पर सड़क किनारे पेशाब करते व्यक्ति पर टैंकर द्वारा पानी फेंके जाने का…