कश्मीरी युवक के साथ अभद्रता करते शख्स का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Misleading Social

अभी हाल ही में एक शख्स द्वारा हरियाणा में एक कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स विक्रेता के साथ बदसलूकी करने और उसका सामान छीनने का  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति साइकिल पर ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले से उसके राज्य के बारे में पूछता है, जैसे वह खुद को कश्मीर का रहने वाला बताता है, युवक गुस्से में कश्मीरी शख्स के साथ पहले तो बदसलूकी करता है, फिर उसका सामान छीनकर उसे भगा देता है। इस वीडियो को असली समझ कर शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कश्मीर के बाहर कश्मीरी शॉल और सूखे मेवे बेचने वाले लोगों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार बिल्कुल गलत है।यह किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता, जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसा गलत व्यवहार बंद हो और जो लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन्हें सख्त सज़ा मिले।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल  वीडियो  हमें  बादशाह खान रेसलर नाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर  मिला।

https://www.instagram.com/reel/DTvJSrkARnF

वायरल वडियो में नजर आ रहा युवक खुद बादशाह खान ही है, हमें वायरल वीडियो के साथ एक अन्य वीडियो भी मिला,जिसमें यह युवक (बादशाह खान) उसी कश्मीरी व्यक्ति से बात करता दिख रहा है।

वीडियो में बादशाह खान को उस कश्मीरी शख्स के साथ हंसी-मजाक करते, गले मिलते और प्रैंक वीडियो के बारे में बात करते देखा जा सकता है। 

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘कल वाले वीडियो की कंट्रोवर्सी का असली सच देख लो सभी। ये उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो लोग मुझे गलत समझते हैं। आई लव माई पीपल, वॉच टिल एंड।’

https://www.instagram.com/reel/DTw2hjWASUf

badshah_khan_wrestler के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को चेक करने पर हमने पाया कि इस अकाउंट पर इस तरह की और भी स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड की गई है।

कश्मीरी लड़के पर बेरहमी से हमला-

हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून में एक 18 साल के कश्मीरी लड़के पर बेरहमी से हमला किया गया है। यह युवक अपने परिवार के साथ विकास नगर इलाके में शॉल बेच रहा था, तभी कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

निष्कर्ष– 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, एक प्रैंक वीडियो को कश्मीरी ड्राई फ्रूट विक्रेता से बदसलूकी की असली घटना बताकर शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:कश्मीरी युवक के साथ अभद्रता करते शख्स का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Fact Check By: Sarita Samal  

Result: Misleading