सियालकोट पर भारत द्वारा किये गए हमले का नहीं है ये वीडियो, दावा फर्जी…

False Satyameva Jayate

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच और एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सियालकोट पर भारत द्वारा किये गए हमले के हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- #सियालकोट खत्म हो गया है। सियालकोट नहर पुल के दृश्य। पाकिस्तानी सचमुच रो रहे हैं

 ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया।परिणाम में वायरल वीडियो हमें  एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 13 जनवरी 2025 में अपलोड किया गया था। यानी पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले का वीडियो है।

प्रसारित वीडियो के साथ लिखा गया है – आग से पहले अमेरिका!

https://www.instagram.com/reel/DExfmuZih1U/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा वायरल वीडियो हमें threads के पेज पर भी मिला। यहां पर भी वीडियो को 19  जनवरी 2025 में अपलोड किया गया था। पोस्ट के अनुसार ये एक एक बवंडर का वीडियो है। निम्न में वीडियो देखें।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , यह वीडियो 13 जनवरी 2025 का है। सियालकोट में ऐसी कोई घटना नहीं घटी। वायरल दावा फर्जी है।

Avatar

Title:सियालकोट पर भारत द्वारा किये गए हमले का नहीं है ये वीडियो, दावा फर्जी…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: False

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *